Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • यहाँ चोर नहीं भालू तोड़ रहे बंद घरों के ताले
  • पिथौरागढ़

यहाँ चोर नहीं भालू तोड़ रहे बंद घरों के ताले

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
rns featured image new

पिथौरागढ़(आरएनएस)। उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में गांव में रहने वाले लोगों के लिए एक हैरान करने वाली खबर है। चोरों के बाद अब लोगों को अपने घरों को जंगल के इस चोर से बचाना भी मुश्किल हो गया है। जी हां चौंकिए मत, भालू अब बंद घरों के ताले तोड़ रहे हैं।  उच्च हिमालयी क्षेत्रों में रहने वाले भालू सामान्य तौर पर जड़ी-बूटी खाते हैं, लेकिन बीते एक अरसे से इन्हें नमक और चावल का स्वाद बेहद भा गया है। इसके लिए भालू बंद घरों के ताले तक तोड़ रहे हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक भालुओं के व्यवहार में ये बदलाव हाल के कुछ वर्षों में आया है। हिमालय से सटे माइग्रेशन गांव मिलम, टोला, बिल्ज्यू, बुर्फू, मर्तोली, मापा, गनघर, लास्पा, ल्वा, रालम आदि में इन दिनों भालुओं ने आतंक मचाया हुआ है। दरअसल ठंड शुरू होने के बाद इन गांवों में रहने वाले लोग घाटियों की तरफ लौट जाते हैं। ग्रामीण अगली बार प्रवास पर आने के लिए वहां कुछ अनाज सुरक्षित छोड़कर आते हैं। लेकिन उनके पहुंचने से पहले ही भालू अनाज साफ कर रहे हैं।

इस साल अब तक 30 घरों के ताले तोड़ चुके
अब तक भालू करीब 30 घरों के ताले तोड़ चुके हैं। बीते वर्ष एक भालू के सिर पर खाद्य सामग्री रखा कनस्तर भी फंस गया था। इसका वीडियो वायरल हुआ था। लोग अक्तूबर में सर्दियों की शुरुआत के साथ ही निचले इलाकों का रूख करने लगते हैं। इसके बाद मार्च तक गांव पूरी तरह वीरान रहते हैं। अप्रैल-मई में फिर लोग यहां खेती करने पहुंचते हैं। करीब छह माह की खेती से उनकी आजीविका चलती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीदेवसुमन विवि के खेल मैदान का काम अधर में अटका
Next: टनल में फंसे श्रमिकों को लेकर प्रधानमंत्री मोदी बेहद संवेदनशील, सीएम धामी से ले रहे लगातार अपडेट

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.