Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • श्रीदेवसुमन विवि के खेल मैदान का काम अधर में अटका
  • देहरादून

श्रीदेवसुमन विवि के खेल मैदान का काम अधर में अटका

RNS INDIA NEWS 24/11/2023
rns featured image new

ऋषिकेश(आरएनएस)।  श्रीदेवसुमन विश्वविद्यालय उत्तराखंड ऋषिकेश कैंपस में खेल मैदान समतलीकरण का कार्य छात्र राजनीति के भेंट चढ़ गया है। मैदान पर कुछ रोज कार्य हुआ, लेकिन उसे पूरा करने से पहले ही बीच में रूकवा दिया गया। अब कैंपस के खिलाड़ियों को आधे अधूरा खेल मैदान में खेलने में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। ऋषिकेश कैंपस के खिलाड़ी इन दिनों नॉर्थजोन में अलग-अलग विश्वविद्यालयों में अंतर महाविद्यालयी खेल में अपना हुनर दिखा रहे हैं। लेकिन उनके अपने कैंपस में अभ्यास करने के लिए व्यवस्थित मैदान नहीं है। बीते सितंबर माह में हुए एनएसयूआई के छात्रसंघ समारोह में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी द्वारा खानपुर विधायक को बतौर मुख्य अतिथि बुलाया गया। जिसमें खानपुर विधायक उमेश कुमार ने ऋषिकेश कैंपस के खेल मैदान का समतलीकरण कर व्यवस्थित करवाने की घोषणा की थी। 11 अक्तूबर को पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुरेश रैना के साथ विधायक उमेश कुमार ने ऋषिकेश कैंपस में खेल मैदान समतलीकरण कार्य का शुभारम्भ किया। जिसके बाद मैदान को समतलीकरण का कार्य शुरू हुआ। लेकिन छात्रसंघ चुनाव के मौहाल के चलते कार्य को रूकवा दिया गया। बीती 7 नवंबर को चुनाव के बाद से अब तक मैदान समतलीकरण का कार्य फिर शुरू नहीं हो सका। हालांकि पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साक्षी तिवारी द्वारा पत्रकारवार्ता में स्पष्ट किया गया था कि एनएसयूआई के भीतरी कलह के चलते काम रूकवा दिया गया है। वहीं वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष हिमांशु जाटव का कहना है कि यदि कार्य जल्द से जल्द शुरू नहीं कराया गया तो वे कैंपस की सरकारी भूमि को खुर्दबुर्द किए जाने की शिकायत पुलिस से करेंगे। कहा कि कैंपस के खिलाड़ियों को अभ्यास करने के लिए अन्यत्र जाना पड़ रहा है। खानपुर विधायक उमेश कुमार का कहना है कि मैदान समतलीकरण का कार्य बंद नहीं किया गया है। छात्रसंघ चुनाव के चलते कुछ दिन के लिए रोक दिया गया। जल्द कार्य शुरू करवाया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रमिकों के इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश पूरी तरह तैयार
Next: यहाँ चोर नहीं भालू तोड़ रहे बंद घरों के ताले

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
handcuff arrest
  • देहरादून

अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक घोटाले में आईटी इंजीनियर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.