Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • यूएई में सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है आईपीएल-14 का दूसरा चरण
  • खेल

यूएई में सितंबर-अक्टूबर में हो सकता है आईपीएल-14 का दूसरा चरण

RNS INDIA NEWS 24/05/2021
rns featured image new

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का दूसरे चरण सितम्बर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में हो सकता है। दिल्ली और अहमदाबाद चरण के दौरान बायो बबल में सेंध के बाद कई खिलाडिय़ों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के कारण आईपीएल के 14वें संस्करण को स्थगित कर दिया गया। टूर्नामेंट में अभी भी 31 मैच होने हैं।
बीसीसीआई अब टूर्नामेंट के शेष मैचों का आयोजन यूएई में कराना चाहता है। साल 2020 में भी टूर्नामेंट के 13वें संस्करण का आयोजन यूएई में ही हुआ था और वह काफी सफल रहा था। भारतीय टीम 2 जून को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल और इंग्लैंड के साथ होने वाली पांच मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड पहुंच रही है। भारत को जून में टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल खेलना है और इसके बाद टेस्ट सीरीज खेली जाएगी।
इंग्लैंड के साथ होने वाली सीरीज के दूसरे और तीसरे टेस्ट मैच के बीच 9 दिनों का गैप है। बीसीसीआई चाहता है कि इस गैप को चार या पांच दिनों का किया जाए, जिससे कि उसे आईपीएल के आयोजन को लेकर चार या पांच दिन मिल जाएंगे।
इसके लिए चार सप्ताह तक डबल हेडरों का आयोजन होगा। इस तरह 8 दिनों में 16 मैच हो जाएंगे और फिर आयोजकों को टूर्नामेंट के समापनके लिए अच्छा-खासा समय मिल जाएगा। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 14वें संस्करण का दूसरे चरण के सम्बंध में बीसीसीअई 29 मई को आवश्यक घोषणा कर सकती है। इसी दिन उसका स्पेशल जनरल मीटिंग (एसजीएम) होना है।
बीसीसीआई ने अनाधिकारिक तौर पर इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिके ट बोर्ड से आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दिन कम करने का अनुरोध किया। यह सीरीज 41 दिनों में समाप्त हो रही है। ईसीबी ने इस सम्बंध में कोई पुष्ट जानकारी नहीं दी है। इसे लेकर उसका रुख क्या है, इसकी घोषणा भी एसजीएम में हो सकती है।  

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले आरोपितों पर केस दर्ज
Next: ब्लैक और व्हाइट फंगस से ज्यादा खतरनाक येलो फंगस

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 19 जून
  • चिल्हाड़ गांव में बलाणी माता की बागड़ी पूजा में उमड़ा आस्था का सैलाब
  • महासू मंदिर में बेटियों ने भेंट की चांदी की देव छड़ी
  • दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी
  • जागेश्वर धाम पहुंचे राज्यपाल, प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा-अर्चना
  • अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.