Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • तुंगनाथ घाटी में अवैध कब्जे, खनन और निर्माण की जांच पड़ताल की मांग
  • रुद्रप्रयाग

तुंगनाथ घाटी में अवैध कब्जे, खनन और निर्माण की जांच पड़ताल की मांग

RNS INDIA NEWS 16/10/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। केदारघाटी सामाजिक आर्थिक विकास मंच के संयोजक एवं सामाजिक कार्यकर्ता शंकर प्रसाद तिवारी ने तुंगनाथ घाटी में अवैध कब्जे, खनन और निर्माण की जांच पड़ताल की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री के साथ ही जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में केदारघाटी सामाजिक आर्थिक विकास मंच के संयोजक शंकर प्रसाद तिवारी ने कहा कि तुंगनाथ घाटी धार्मिक और आध्यात्मिक का केंद्र है। यहां सुंदर और हरे भरे बुग्यालों में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ का धाम होने के चलते हर साल बड़ी संख्या में तीर्थयात्री दर्शनों को आते हैं किंतु यहां के धार्मिक महत्व और सुंदरता को प्रभावित किया जा रहा है। चोपता, दुगलबिट्टा, बनियाकुंड में अवैध कब्जे किए जा रहे हैं। यहां अवैध खनन और निर्माण का कार्य बदस्तूर जारी है। बीते 10 सालों से इस क्षेत्र में अवैध गतिविधियां जारी है किंतु प्रशासन, वन विभाग और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। मानकों के खिलाफ कार्य किए जा रहे हैं। रातभर शराब और डीजे बज रहे हैं जिससे यहां के पर्यावरण और जैव विविधता पर असर पड़ रहा है। कहा कि तुंगनाथ घाटी में प्राकृतिक पर्यावरण और भौगोलिक रूप से जहां एक ओर बेहद समृद्ध मानी जाती है वहीं दूसरी ओर बेहद संवेदनशील भी है। यहां की प्रकृतिक एवं नैसर्गिक-सुंदरता को खतरा हो रहा है। इस क्षेत्र को स्वीटजरलैंड कहा जाता है किंतु वर्तमान में जिस तरह की गतिविधियां संचालित हो रही है वह आने वाले समय के लिए नुकसान दायक है। जैविक तथा अजैविक (अपशिष्ट/अवशिष्ट) के उचित प्रबंधन व निस्तारण के साथ ही यहां डंपिंग जोन आदि की व्यवस्थाएं नहीं है। जगह जगह शराब की बोतलें, प्लास्टिक कचरा और कूड़ा बिखरा रहा है। कहा कि प्रशासन चालान तो कर देता है किंतु उचित कार्रवाई आज तक नहीं हुई हैं। उन्होंने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो घंटे बाधित रहा केदारनाथ हाईवे
Next: कैंपस खोलने की मांग को लेकर चलाया पोस्टर अभियान

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पत्रकारों की समस्याओं और जनहित के मुद्दों पर श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक
  • कुंवाली में बैंक शाखा खोलने की मांग, आंदोलन की चेतावनी
  • अल्मोड़ा कप ताइक्वांडो चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
  • जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता संपन्न, विजेताओं को किया सम्मानित
  • ऑपरेशन ‘कालनेमि’ के तहत बागेश्वर पुलिस की कार्रवाई, तीन संदिग्धों का पुलिस एक्ट में चालान
  • अल्मोड़ा नगर में लगे 15 वाटर कूलर, शहर के प्रमुख स्थलों पर मिलेगी शीतल पेयजल सुविधा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.