Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, नौ घायल
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

ट्रक खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, नौ घायल

RNS INDIA NEWS 21/03/2022
IMG-20220321-WA0002

उत्‍तरकाशी (आरएनएस)। रुड़की (हरिद्वार) से पुरोला की ओर जा रहा एक ट्रक डामटा-नौगांव के बीच सारीगाड़ के निकट अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। हादसे के वक्त वाहन में 11 लोग सवार थे। जिनमें से दो लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को 108 सेवा के माध्यम से सीएचसी नौगांव और डामटा में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को एनएच-123 पर सुबह लगभग साढ़े छह बजे डामटा-नौगांव के बीच रुड़की से पुरोला की ओर जा रहा एक ट्रक सारीगाड़ के निकट अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। ट्रक दुर्घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ बड़कोट, फायर ब्रिगेड बड़कोट, डामटा पुलिस तथा 108 आपातकालीन सेवा नैनबाग, बड़कोट, नौगांव मौके पर पहुंचे तथा रेस्क्यू कार्य में जुट गए।
रेस्क्यू टीम ने घायलों को खाई से निकाल सड़क मार्ग तक पहुंचाया। जिसके बाद उन्हें 108 सेवा के माध्यम से सीएचसी नौगांव और डामटा में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है। वाहन में सवार सभी लोग मजदूरी का काम करने रुड़की से पुरोला जा रहे थे।

हादसे में मरने वाले लोग
1. संदीप (42) पुत्र धर्मा, निवासी डंडेरी थाना रुड़की (हरिद्वार)
2. एक मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
हादसे में घायल हुए लोगों की सूची
1. मोनू (26) पुत्र राकेश, निवासी ग्राम डंडेरी थाना रुड़की
2.जावेद (20) पुत्र जाहिद, निवासी ग्राम करौंदी थाना भगवानपुर
3. कपिल (26) पुत्र रविशंकर, निवासी ग्राम करौंदी थाना भगवानपुर
4. रज्जा (18) पुत्र याकुब, निवासी लकोवती थाना गंगो सहारनपुर
5. ओशिन (40) पुत्र आधीराम, निवासी डंडेरी रुड़की
6. जगवार (40) पुत्र सलामत अली, निवासी ग्राम करौंदी थाना भगवानपुर
7. मुस्तफा हुसैन (35) पुत्र इरशाद हुसैन, निवासी लखरोटी थाना गंगो जिला सहारनपुर
8. रामकुमार (45) पुत्र मालेराम, निवासी डंडेरी रुड़की

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 21 मार्च
Next: शुरू होने वाला है आईपीएल, पर विदेशी खिलाडिय़ों को नहीं मिल रहा वीजा, सीएसके की बढ़ी मुश्किलें

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-11 at 21.24.07_11zon
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने प्रस्तुत किया उत्तराखंड के विकास का रोडमैप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड

पटेल भवन छात्रावास में भोजन के बाद बिगड़ी कई छात्रों की तबीयत, रातभर चला इलाज

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं नवाचार नीति-2026 जारी

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.