Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • त्रिवेणी घाट पर नहाता युवक गंगा में बहा, रेस्क्यू जारी
  • देहरादून

त्रिवेणी घाट पर नहाता युवक गंगा में बहा, रेस्क्यू जारी

RNS INDIA NEWS 04/04/2021
rns featured image new

युवक के साथी और एक अन्य किशोर को आपदा राहत दल की टीम ने सकुशल बचाया

ऋषिकेश। त्रिवेणी घाट पर नहाते हुए एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर गंगा में बह गया। युवक की तलाश में रेस्क्यू चलाया जा रहा है। वहीं, गंगा में डूबे युवक के साथी और एक अन्य किशोर को आपदा राहत दल की टीम ने सकुशल बचा लिया। जानकारी के मुताबिक संदीप (22 वर्ष) पुत्र सूरत सिंह निवासी, दयानंद मार्ग चंद्रेश्वर नगर और अनिल सिंह (20 वर्ष पुत्र) आलम सिंह निवासी मकान नं- 5, दयानंद मार्ग चंद्रेश्वर नगर, ऋषिकेश रविवार को त्रिवेणी घाट पर गंगा में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों छोटी धारा को पार कर गंगा की मुख्यधारा में चले गए। यहां तेज बहाव की चपेट में आकर अनिल सिंह संतुलन खो बैठा और गंगा में बहने लगा। संदीप ने उसे बचाने की कोशिश की मगर, बहाव इतना तेज था कि वह अनिल को नहीं बचा पाया और खुद तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा। सूचना पाकर त्रिवेणी घाट पर तैनात 40वीं वाहिनी पीएसी के आपदा राहत दल के प्रभारी एलपी बडोनी टीम के सदस्य द्वारिका प्रसाद, मुकेश गौड़, धनवीर नेगी, संतराम, गुमान सिंह और पंकज जखमोला के साथ राफ्ट लेकर मौके पर पहुंचे।
राहत दल ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह संदीप सिंह को सकुशल बचा लिया, जबकि अनिल सिंह का कुछ पता नहीं चल पाया। बचाव दल युवक की तलाश में जुटा हुआ है। उधर, दूसरी ओर त्रिवेणी घाट के समीप ही नाव घाट पर गंगा में नहा रहा एक किशोर तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। समय पर मौके पर पहुंची आपदा राहत दल की टीम ने आयुष (12 वर्ष) पुत्र प्रह्लाद निवासी बंगाली बस्ती मायाकुंड ऋषिकेश को सकुशल बचा लिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जीवाड़ा : मंत्रालय में सलाहकार सदस्य बनवाने का झांसा देकर 10 लाख रुपये हड़पे
Next: शिकार करने जंगल गये 4 युवकों की मौत: एक को गोली लगी, तीन ने खाया जहर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.