Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल गायब, मुकदमा दर्ज
  • हरिद्वार

ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल गायब, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। रानीपुर क्षेत्र की एक कंपनी ने अधिकारियों ने ट्रांसपोर्ट कंपनी पर माल गायब करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, मैसर्स एसएनजे डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी की ओर से राजेश कुमार ने रानीपुर कोतवाली की औद्योगिक क्षेत्र पुलिस चौकी में तहरीर देकर बताया कि उनकी कंपनी को पौड़ी और चमोली जनपद में अलग-अलग जगहों पर माल पहुंचाना था। इसके लिए उन्होंने श्री द्वारिकाधीश लॉजिस्टिक कंपनी से अनुबंध किया। चार अक्तूबर से माल देना शुरू किया था। आरोप लगाया कि अभी तक पौड़ी जिले के 12 केन्द्रों और चमोली के तीन केन्द्रों का माल संबंधित जगहों पर न पहुंचाकर हरिद्वार में ही रखा हुआ है। बताया कि यह माल 14 अक्तूबर को ट्रांसपोर्टर को दिया था। जिसे चार दिन के भीतर पहुंचाना था। आरोप लगाया कि द्वारिकाधीश कंपनी के मालिक विजय कुमार ने माल आगे नहीं पहुंचाया और न वापस लौटाया। पूछने पर विजय कुमार ने कंपनी के प्रतिनिधि गौरव कुमार को धमकी दी। बताया कि चूंकि माल सरकारी विभाग को सप्लाई होना था। सामान पहुंचाने की समय सीमा खत्म होने पर फर्म पर जुर्माना लग सकता है। रानीपुर कोतवाली प्रभारी रमेश तनवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हरिद्वार में तहसील के कई कर्मचारी विजिलेंस की रडार पर
Next: पॉलिथीन का प्रयोग रोकने में सहयोग करें व्यापारी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.