Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवहन व्यवसायी अनदेखी पर सरकार से खफा
  • देहरादून

परिवहन व्यवसायी अनदेखी पर सरकार से खफा

RNS INDIA NEWS 23/08/2020
rns featured image new

उत्तरखंड परिवहन महासंघ ने प्रदेश सरकार पर कोरोना संकट में निजी परिवहन व्यवसाय से जुड़े लोगों के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया है। आर्थिक पैकेज घोषित नहीं करने से खफा महासंघ 30 अगस्त को विभिन्न मुद्दों पर महासम्मेलन करेगा। इसमें सरकार के खिलाफ चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी।रविवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित एक होटल में उत्तराखंड परिवहन महासंघ की बैठक हुई। इसमें कोरोना संकट में आर्थिक मंदी से जूझ रहे परिवहन व्यवसाय पर चर्चा की गई। महासंघ के अध्यक्ष सुधीर राय ने प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हए कहा कि आर्थिक मदद के नाम पर एक हजार दिए, जो ऊंट के मुंह में जीरे के सामान हैं। परिवहन महासंघ ने चालक और परिचालकों को 15-15 हजार रुपये आर्थिक सहायता देने की मांग सरकार से की थी। गढ़वाल ट्रक यूनियन के अध्यक्ष दिनेश बहुगुणा ने कहा कि कोरोना में परिवहन व्यवसाय सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। 2 साल वाहनों का टैक्स माफ करने, वाहनों की आयु सीमा 2 साल बढ़ाने की मांग सरकार से की गई थी, लेकिन सरकार ने अभी तक सकारात्मक कार्रवाई नहीं की, जिससे परिवहन संस्थाएं खुद को ठगा महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की अनदेखी के चलते महासंघ को मजबूरी में आक्रामक रुख अख्तियार करने के लिए बाध्य होना पड़ेगा।मौके पर विक्रम ऑटो महासंघ अध्यक्ष महंत विनय सारस्वत, सूमो यूनियन अध्यक्ष भगवान सिंह राणा, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष विजयपाल सिंह रावत, रुपकुंड अध्यक्ष भोपाल सिंह नेगी, दाताराम रतूड़ी, विनोद प्रसाद भट्ट, सत्यदेव उनियाल, प्यार सिंह गुनसोला, नवीन रमोला, बलबीर रौतेला, प्रकाश जाटव, राजेंद्र लांबा, छोटेलाल दीक्षित, राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुकान के बाहर बैरिकेडिंग या रस्सी लगाना अनिवार्य
Next: काशीपुर एआरटीओ के प्रधान सहायक कोरोना संक्रमित

Related Post

1001512536_11zon
  • देहरादून

फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.