Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रेनों में खाने की क्वालिटी पर एआई से होगी निगरानी
  • हरिद्वार

ट्रेनों में खाने की क्वालिटी पर एआई से होगी निगरानी

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। लंबी दूरी की ट्रेनों में मुसाफिरों को परोसे जा रहे खाने पर अब रेलवे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) की मदद से निगरानी रखेगा। इसके लिए मुरादाबाद मंडल के तीनों बेस किचन के हर कोने में एआई सेंसर युक्त कैमरे लगेंगे। आईआरसीटीसी 24 घंटे इन कैमरों की मॉनिटरिंग करेगा। 12 घंटे से ज्यादा समय की यात्रा वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में रेलवे पेंट्री कार की सुविधा देता है। पेंट्री कार से ट्रेन के मुसाफिरों को नाश्ता, लंच व डिनर सर्व किया जाता है। अभी तक इसका संचालन पीपीपी मोड़ पर प्राइवेट कंपनियां कर रही हैं। रेलवे को खाने की गुणवत्ता को लेकर अक्सर शिकायत मिलती रहती हैं। इसे देखते हुए अब रेलवे ने ट्रेनों में परोसे जाने वाले भोजन की गुणवत्ता पर एआई (आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस) से नजर रखने की योजना बनाई है। मुरादाबाद मंडल में तीन बेस किचन हैं, जहां से खाना बनकर पेंट्री कार में आता है। एक और बेस किचन भी यहां बनना है। रेलवे चारों बेस किचन में एआई सेंसर युक्त कैमरे लगाने जा रहा है। ये कैमरे किचन के हर हिस्से को कवर करते हुए भोजन की गुणवत्ता के साथ ही किचन की साफ सफाई और वहां काम कर रहे लोगों की हरकत पर नजर रखेंगे। रेलवे की आईआरसीटीसी विंग 24 घंटे कैमरों की निगरानी करेगी। भोजन में जरा सी गड़बड़ दिखते ही एआई कैमरे तुरंत इसकी फोटो क्लिक करके आईआरसीटीसी के अधिकारियों को भेज देंगे। इसमें जांच के बाद संबंधित कंपनी का लायसेंस निरस्त तक किया जा सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आरटीआई कार्यकर्ता को 25 लाख का नोटिस थमाया
Next: सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की तीस फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.