Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की तीस फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत
  • हरिद्वार

सीमेंट फैक्ट्री कर्मी की तीस फीट की ऊंचाई से गिरकर मौत

RNS INDIA NEWS 27/07/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। सीमेंट फैक्ट्री की ग्राइंडिंग यूनिट में शनिवार सुबह तीस फीट ऊंची रोलर प्रेस से एक कर्मचारी नीचे गिर गया। कर्मचारी ने उपचार के लिए ले जाते हुए रास्ते में दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। राजस्थान के खांवास दौसा निवासी 36 वर्षीय सीता राम पुत्र धन्ना लाल मीना लक्सर स्थित सीमेंट फैक्ट्री में रिंगर के पद पर तैनात था। शनिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे ड्यूटी के दौरान वह रोलर प्रेस से अचानक नीचे गिर गया। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कर्मचारी को कंपनी के अन्य कर्मचारी लक्सर के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने घायल कर्मचारी की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया था। जिसकी रुड़की ले जाते हुए रास्ते में ही मौत हो गई। बाद में कर्मचारियों ने सीताराम की मौत की सूचना पुलिस को दी। लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक मनोज गैरोला ने बताया कि फैक्ट्री से एक कर्मचारी के घायल होने की सूचना मिली थी। जिसकी बाद में उपचार के लिए जाते हुए रास्ते में मौत हो गई है। मृतक राजस्थान का रहने वाला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रेनों में खाने की क्वालिटी पर एआई से होगी निगरानी
Next: बिरही चाढ़ा के पास खाई में गिरने से कार चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दावत के बहाने बुलाकर युवक की गोली मारकर हत्या, तीन युवकों पर हत्या का केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.