Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • ट्रेलर और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत
  • राजस्थान

ट्रेलर और बोलेरो में जबरदस्त भिड़ंत, 6 की मौत

RNS INDIA NEWS 05/07/2021
rns featured image new


जोधपुर (आरएनएस)। राजस्थान के जोधपुर जिले के डांगियावास क्षेत्र में बोलेरो के ट्रेलर से टकरा जाने पर छह लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बीती रात करीब साढ़े ग्यारह बजे ब्यावर के ये लोग अपने घर जा रहे थे कि 17 मील के पास सड़क पर चल रहे निर्माण के कारण एक तरफ का यातायात बंद था और बोलेरो जब एक वाहन को ओवर टेक करके आगे निकल रही थी कि वह सामनेे से आ रहे ट्रेलर से जा टकराई। हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि दो ने बाद में दम तोड़ दिया। हादसा इतना जोरदार था कि बोलेरो में बैठे लोग बुरी तरह फंस गए, जिन्हें बड़ी मशक्कत से बाहर निकाला गया। इस हादसे में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। बोलेरो में सवार सात युवक अंदर ही फंस गए। टक्कर लगते ही ट्रेलर का चालक वहां से भाग निकला। टक्कर होते ही वहां से निकल रहे अन्य वाहन चालकों व क्षेत्र के लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। बोलेरो में सवार सभी सात युवक इसमें बुरी तरह से फंस गए। थोड़ी देर में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
बोलेरो में फंसे युवकों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। तेज रफ्तार का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दो युवकों के सिर कट कर अलग हो गए। बाहर निकाले जाने तक तीन युवकों की सांसें उखड़ चुकी थीं। घायलों को अस्पताल ले जाने के लिए एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंच पाई। ऐसे में निजी वाहनों से उन्हें अस्पताल के लिए रवाना किया गया। रास्ते में दो घायलों की मौत हो गई।
हादसे में छह की मौत, एक घायल
सोमवार अलसुबह अस्पताल में इलाज के दौरान एक और युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार ब्यावर सदर थाना क्षेत्र के लोन्दरी मालगांव निवासी 7 जने बोलेरो में सवार थे। इनमें सुमेर सिंह (21) रावतराम (20), मनोहर (21), जितेंद्र उर्फ चीकू (21), राजेश (22) व सिकन्दर सिंह की मौत हो गई। जबकि चंदन सिंह (23) का उपचार चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री ने अटल टनल रोहतांग का दौरा किया
Next: गोमती रिवर फ्रंट घोटाले में सीबीआई ने की बड़ी कार्रवाई

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.