Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकार बाइक पर सवार दो की मौत
  • हरिद्वार

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकार बाइक पर सवार दो की मौत

RNS INDIA NEWS 11/06/2024
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  फैक्ट्री से ड्यूटी समाप्त कर बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे दो युवकों को ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कार्यवाही शुरू की है। कोतवाली क्षेत्र के गांव लहबोली निवासी संजय सैनी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका 20 वर्षीय पुत्र अमित व उसका साथी बंटी पुत्र धर्म सिंह निवासी ग्राम लहबोली नारसन क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में कार्य करते थे। बताया कि सोमवार की देर शाम को दोनों ड्यूटी समाप्त कर वापस अपने घर लौट रहे थे। बंटी बाइक चला रहा था जबकि उसका पुत्र अमित पीछे बैठा हुआ था। जैसे ही दोनों हाईवे स्थित नारसन खुर्द गेट के निकट पहुंचे तभी विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें दोनों की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना देख ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तथा दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई करते हुए उन्हें पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया।
इस संबंध में वरिष्ठ उप निरीक्षक धर्मेंद्र राठी का कहना है कि पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी ट्रैक्टर ट्राली चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गई है। मंगलवार को दोनों युवाओं के शव पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिए गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला कल्याण कोष से अनुदान धनराशि पर विवाद
Next: बाल श्रम उन्मूलन की शपथ दिलाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.