Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत
  • हरिद्वार

ट्रैक्टर के नीचे दबकर चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 13/06/2021
default featured image

रुडकी। खानपुर में सहीपुर गांव के पास मिट्टी से लदा ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चला रहे व्यक्ति की उसके नीचे दबकर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिजन उसके शव को गांव ले गए। पुलिस ने गांव पहुंचकर शव के पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजनों ने इससे साफ इंकार कर दिया। लक्सर के दाबकी गांव का श्यामवीर (48) पुत्र इंछाराम रविवार को सहीपुर गांव से सटे अपने खेत में काम कर रहा था। थोड़ी ही दूरी पर खानपुर के सिकंदरपुर गांव का एक किसान अपने ट्रैक्टर ट्राली में मिट्टी लादकर ले जा रहा था। किसान ने ट्रैक्टर ट्राली सोलानी नदी के तटबंध पर चढ़़ाने की कोशिश की, पर लोड ज्यादा होने के कारण ट्रैक्टर तटबंध पर चढ़ नहीं पाया। इस पर किसान श्यामवीर के खेत के पास ट्रैक्टर चला रहे दूसरे किसान के पास पहुंचा और मदद का आग्रह किया। इस पर श्यामवीर ने दूसरे ट्रैक्टर की मदद लिए बिना मिट्टी लदे ट्रैक्टर को तटबंध पर चढ़ाने की बात कहकर उसकी चाबी ली और उसे तटबंध पर चढ़ाने लगा। लेकिन ट्रैक्टर चढऩे के बजाय अनियंत्रित होकर पलट गया और श्यामवीर उसके नीचे दब गया। आसपास के लोगों ने ट्रैक्टर को सीधा करके उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पता चलते ही दाबकी से उसके परिजन मौके पर पहुंचे तथा शव को अपने साथ गांव ले आए। इसी दौरान खानपुर की गोवर्धनपुर चखैकी पुलिस को इसकी जानकारी मिल गई। इस पर चौकी प्रभारी आशीष शर्मा दाबकी पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकिन परिजन इसके लिए तैयार नहीं हुए। काफी समझाने के बावजूद उनके तैयार न होने पर पुलिस वापस लौट गई। चौकी प्रभारी शर्मा ने बताया कि परिजनों की सहमति से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: देवभूमि कल्याण ट्रस्ट तथा रुद्राणी सेवा ने लगाया रक्तदान शिविर
Next: महिला से अश्लीलता पर तीन नामजद आरोपियों पर केस दर्ज

Related Post

default featured image
  • देहरादून
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हुई एचआरडीए के कार्यों की अहम समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.