Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर
  • हरिद्वार

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के तहत महिला अधिकारों व यूसीसी पर कार्यशाला, कानूनी जागरूकता पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव और सीनियर सिविल जज सिमरनजीत कौर ने कहा है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ विधिक जागरूकता और सामाजिक समानता की दिशा में सशक्त करना उद्देश्य होना चाहिए। उन्होंने महिलाओं से किसी भी प्रकार की विधिक मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर-15100 पर संपर्क करने का आह्वान भी किया। शनिवार को महिला अधिकार और समान नागरिक संहिता (यूसीसी) विषय पर ऋषिकुल आयुर्वेदिक महाविद्यालय की वर्कशॉप में वे बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। उन्होंने सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्रा के साथ संयुक्त रूप से दीप जलाकर इस वर्कशॉप का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिये जरूरतमंद लोगों को कोर्ट में विचाराधीन मामलों में मुफ्त कानूनी मदद और सरकारी खर्च पर अधिवक्ता उपलब्ध कराए जाते हैं। सीडीओ ने कहा कि महिला सशक्तीकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। उन्होंने भी महिलाओं से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अफसर, स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं, आंगनबाड़ी वर्कर, महिला प्रधान और बड़ी संख्या में प्रतिभागी मौजूद रहे। अनजान कॉल या मैसेज से सतर्क रहें महिलाएं इस दौरान साइबर सेल की उप निरीक्षक अनीता शर्मा, उप निरीक्षक प्रकाश चंद और योगेश कैथोला ने महिलाओं को साइबर अपराध से बचने के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि अधिकतर साइबर अपराध लालच, डर या जल्दबाजी का फायदा उठाकर किए जाते हैं। अनजान कॉल या मैसेज से ओटीपी, बैंक विवरण, डेबिट-क्रेडिट कार्ड का पिन या यूपीआई की जानकारी मांगना साइबर ठगी का आम तरीका है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति में अपनी गोपनीय जानकारी साझा न करें। चित्रकला में अव्वल बालिकाओं का सम्मान इस वर्कशॉप के आखिर में जिला बाल विकास अधिकारी धर्मवीर सिंह ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया। इसका संचालन संतोष रावत ने किया। इस अवसर पर बेटी बचाओ–बेटी पढ़ाओ थीम पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिका मोनिका, यशिका सैनी, निर्मला, अनुष्का और प्रिया को मुख्य अतिथियों की ओर से स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्य शिक्षा अधिकारी हरक राम कोहली ने कार्यभार किया ग्रहण
Next: बीमा कंपनी को 3.55 लाख मुआवजा देने का आदेश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.