Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। खेल मंत्री रेखा आर्या ने शनिवार को परेड ग्राउंड के बहुद्देशीय सभागार में आयोजित थर्ड ऑल इंडिया पेंचक सिलाट चैंपियनशिप के विजेताओं को सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आए 800 से ज्यादा खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि मार्शल आर्ट श्रेणी के खेलों में प्रदेश के खिलाड़ियों का प्रदर्शन लगातार बेहतर होता जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल हासिल किए हैं। खेल मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि वह 2030 में भारत में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम और 2036 के ओलंपिक खेलों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर दें। प्रदेश सरकार ओलंपिक जैसी खेल प्रतियोगिताओं में प्रदेश की ज्यादा से ज्यादा खिलाड़ियों को क्वालीफाई कराने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अब सरकार के साथ-साथ समाज भी खेलों को प्रोत्साहित करने लगा है। जिस तरह से प्रदेश में खेल संस्कृति विकसित हो रही है, उससे स्पष्ट है कि उत्तराखंड की पहचान जल्द ही खेल भूमि के रूप में भी बन जाएगी। खेल मंत्री रेखा आर्या ने विभिन्न स्पर्धाओं में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर आयोजक संस्था के सीईओ मोहम्मद इकबाल, अध्यक्ष किशोर पावले, उत्तराखंड पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव बबलू दिवाकर, अध्यक्ष केवल किशन भारती, इंडियन पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव तारीक अहमद आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त
Next: यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
  • 7.79 लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.