Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • चमोली

ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

RNS INDIA NEWS 31/01/2026
rns featured image new

चमोली(आरएनएस)। तीन साल पहले भू धंसाव से जर्जर हुए ज्योतिर्मठ में 55 भवनों का जल्द ध्वस्तीकरण किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इन भवनों का टेक्निकल टीम द्वारा सर्वे करवाया जा चुका है। ज्योतिर्मठ में साल 2023 के जनवरी माह में अचानक भू धंसाव शुरू हो गया था। इससे बड़ी संख्या में आवासीय भवन जर्जर हो गए। कई लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े। ऐसे अधिकांश भवन स्वामियों को प्रशासन की ओर से मुआवजा वितरित किया जा चुका है। भू धंसाव के समय ही प्रशासन ने कई जर्जर भवनों को ध्वस्त करवा दिया था। अब 55 ऐसे भवन चिह्नित किए गए हैं जिनको ध्वस्त किया जाना है। इन भवनों का लोक निर्माण विभाग की टीम ने सर्वे किया था, जिसमें इन भवनों को निष्प्रयोजित बताते हुए इनको ध्वस्त करने पर जोर दिया था। अब प्रशासन ने इन भवनों को ध्वस्त करने को लेकर सक्रियता बढ़ा दी है। माना जा रहा है कि कुछ दिनों में इन भवनों को ध्वस्त करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। इन भवनों को भवन स्वामी पहले ही खाली कर चुके हैं। इनमें काफी दरारें आ रखी हैं। जमीन धंसने से इनकी मरम्मत भी संभव नहीं है।

नगर में भू धंसाव के दौरान जर्जर हुए भवन जो रहने लायक नहीं हैं उन भवनों का जल्द ध्वस्तीकरण किया जाएगा। करीब 55 भवनों को ध्वस्तीकरण के लिए चिह्नित किया गया है। तकनीकी टीम ने इन भवनों का निरीक्षण कर दिया है। – चंद्रशेखर वशिष्ठ, उपजिलाधिकारी ज्योतिर्मठ

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
Next: बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत

Related Post

07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.