Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज
  • हरिद्वार

यूजीसी के नए नियमों के खिलाफ सड़क पर सवर्ण समाज

RNS INDIA NEWS 30/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। यूजीसी के नए नियमों को लेकर सवर्ण समाज में असंतोष के बीच शुक्रवार को बहादराबाद में प्रदर्शन किया गया। सम्राट पृथ्वीराज चौहान चौक पर एकत्र लोगों ने यूजीसी के नए नियमों पर फिलहाल रोक लगाए जाने पर सुप्रीम कोर्ट का आभार जताया, वहीं केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए। क्षत्रिय चौहान महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि यूजीसी के नए नियम सवर्ण समाज के लिए अभिशाप के समान हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सराहनीय बताते हुए कहा कि इस रोक से शिक्षा जगत को राहत मिली है। चौहान ने कहा कि नए नियमों में भेदभाव की परिभाषा को अत्यधिक व्यापक किया गया है, जिससे शैक्षणिक मूल्यांकन, अनुशासनात्मक कार्रवाई और प्रशासनिक निर्णय भी दायरे में आ सकते हैं। उपाध्यक्ष बसंत सिंह चौहान ने आशंका जताई कि इन नियमों से सवर्ण वर्ग के खिलाफ दुर्भावनापूर्ण शिकायतें बढ़ सकती हैं। प्रमोद शर्मा ने इसे राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित बताया। क्षत्रिय समाज भेल के अध्यक्ष भारत भूषण ने कहा कि इस तरह के प्रावधान शैक्षणिक संस्थानों को वैचारिक संघर्ष का केंद्र बना सकते हैं। वरिष्ठ उपप्रमुख उधम सिंह ने यूजीसी के नए नियमों को ‘काला कानून’ बताकर इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। बहादराबाद में प्रदर्शन के बाद सवर्ण समाज के लोगों ने पीठ बाजार, चौक बाजार, शिव मंदिर रोड, बस स्टैंड और काली माता तिराहा होकर पैदल मार्च निकाला। इस दौरान केपी सिंह, प्रधान नीरज चौहान, नीरज कुमार, विकास चौहान एवं मोहित चौहान, अमित चौहान, चेयरमैन राजकुमार चौहान, सुरेश सिंह, अनिल चौहान, कमल गोयल, वीर प्रताप सिंह, हिमांशु चौहान, दाताराम चौहान, चरण सिंह चौहान, अभिषेक चौहान, अमित राज, हितेश चौहान, शिवम चौहान, राजीव शर्मा, श्रमिक नेता नरेंद्र सिंह चौहान, देवपाल सिंह, अनिल कुमार, ठाकुर अजय सिंह, चमन चौहान, विपिन चौहान, पुनीत चौहान, विपुल चौहान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अधिक किराया वसूलने की शिकायत पर चालान
Next: कंपनी की दो महिला निदेशकों में मारपीट, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.