Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • तिरंगे के अपमान को लेकर पूर्व सैनिकों में रोष, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग
  • अल्मोड़ा

तिरंगे के अपमान को लेकर पूर्व सैनिकों में रोष, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की माँग

RNS INDIA NEWS 02/02/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। गणतंत्र दिवस पर दिल्ली लाल किले पर तिरंगे के अपमान को लेकर पूर्व सैनिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने किसानों के नाम पर किए गए इस कृत्य को देशद्रोह करार दे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि इस तरह का अपमान पूर्व सैनिक कदापि बर्दास्त नहीं करेंगे। द्वाराहाट ब्लाक के सुदूर सिरौत घाटी निवासी पूर्व सैनिक स्वरूप सिंह 26 जनवरी की घटना से आहत हैं। उन्होंने किसान आंदोलन के नाम पर गणतंत्र दिवस पर लाल किले में हुई घटना को शर्मनाक बताया है। इधर, भूतपूर्व सैनिक लीग बग्वालीपोखर के मंगलवार को रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्त्रम में 26 जनवरी को तिरंगे के अपमान को लेकर भारी आक्त्रोश देखा गया। पूर्व सैनिकों ने उक्त घटना को अंजाम देने वालों को देशद्रोही करार दे उनके खिलाफ नारेबाजी की। कहा कि देश का सैनिक तिरंगे की आन बान शान के लिए अपनी जान न्यौछावर तो कर देता है, लेकिन उसे झुकने नहीं देता। परंतु कुछ देशद्रोहियों ने गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर देश की धरोहर लाल किला पहुंच तिरंगे का अपमान किया। इसे बिल्कुल भी बर्दास्त नहीं किया जा सकता। पूर्व सैनिकों ने ऐसे लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की माग की। कार्यक्त्रम की अध्यक्षता कुंवर सिंह नेगी व संचालन मोहन सिंह बिष्ट ने किया। मौके पर बहादुर सिंह, देवेंद्र सिंह बिष्ट, दौलत सिंह, ललित मोहन नेगी, खडक़ सिंह, जीवन परिहार, हीरा सिंह मेहता, आनंद सिंह, गिरधर सिंह, धरम सिंह, भूपाल सिंह भरड़ा, प्रेमा देवी, नंदी देवी, भगवती देवी, कुसमा देवी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीबीआई कर्मचारी के घर चोरी
Next: कार दुर्घटनाग्रस्त, पांच लोग घायल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.