Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टिहरी झील का जलस्तर 830 मीटर तक पहुंचा
  • देहरादून

टिहरी झील का जलस्तर 830 मीटर तक पहुंचा

RNS INDIA NEWS 24/09/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। टिहरी डैम में पहली बार रिकॉर्ड पानी भरा है। टिहरी जलाशय का जलस्तर अपने पूर्ण क्षमता ईएल 830 मीटर के करीब पहुंच गया है। 25 अगस्त, 2021 को जलाशय के स्तर को ईएल 830 मीटर तक भरने की अनुमति मिली थी। इससे पहले अभी तक 828 मीटर तक ही जलाशय को भरने की अनुमति थी। टीएचडीसी के उप महाप्रबंधक कार्मिक एवं प्रकाशन डा. एएन त्रिपाठी ने बताया कि जलाशय पूर्ण क्षमता के साथ न भरे जाने से योजना का पूर्ण उपयोग नहीं हो पा रहा था। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने 25 अगस्त को जलाशय को 830 मीटर तक भरने की अनुमति दी थी। टिहरी बांध परियोजना भागीरथी नदी पर एक बहुउद्देश्यीय जल विद्युत परियोजना है। टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक आरके विश्नोई के नेतृत्व में निगम के शीर्ष प्रबंधन ने इस बहुप्रतीक्षित लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्‍तराखंड सरकार को धन्यवाद दिया है। उल्लेख किया कि टीएचडीसी द्वारा परियोजना प्रभावित लोगों के संबंध में जिला प्रशासन से लाभार्थियों की सत्यापित सूची की समीक्षा करते ही मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज उत्‍तराखण्‍ड सरकार से की गई प्रतिबद्धताओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गृह क्लेश से परेशान व्यक्ति ने लगाई फांसी
Next: दुष्कर्म के आरोपी को फांसी की सजा सुनाई

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.