Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • ठेकेदार के साथ ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • बागेश्वर

ठेकेदार के साथ ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS
RNS INDIA NEWS 06/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। झिरोली पुलिस ने ठेकेदार के साथ ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसने सडक़ में सोलिंग और डामरीकरण की बात कहकर अपने झांसे में ले लिया। एक लाख, 50 हजार रुपये एडवांस भी ले लिया। पुलिस ने पीडि़त की तहरीर पर उसे अल्मोड़ा जिले के भतरोंजखान के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कार्यालय से जारी विज्ञप्ति के अनुसार राजेंद्र सिंह पुत्र दीवान सिंह निवासी चौक बाजार, बागेश्वर ने थाना झिरौली में एक तहरीर दी, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं एक राजकीय ठेकेदार हूं, ओखलीसिरौद गांव (काफलीगैर) की ओर जाने वाली सडक़ में सोलिंग व डामरीकरण कार्य का ठेका मैंने लिया है। उक्त कार्य को मेरे द्वारा सुरेन्द्र पुत्र बाबू राम से संपन्न करवाया जा रहा था। जिसके लिए सुरेंद्र द्वारा श्रमिकों को लाने, उन्हें खाना खिलाने व किराया अदा करने की बात कहकर 1,50,000/- रूपये एडवांस में ले लिये थे, जबकि मेरे द्वारा सुरेंद्र के बैंक खाते में 55,000 रुपये ट्रांयफर करवा दिये थे। सुरेन्द्र को पैसे भेजे जाने के उपरान्त उसको फोन करने पर उसके द्वारा फोन रिसीव नहीं किया गया तथा सोलिंग का कार्य कर रहे मजदूर भी काम छोडक़र चले गये थे। सुरेंद्र द्वारा लगभग दो लाख की ठगी की है। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने थाने में सुरेंद्र सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 का मुकदमा दर्ज किया और एसआई पान सिंह को जांच सौंपी गई। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। प्रकरण में टैक्निकल टीम द्वारा अभियुक्त के द्वारा दी गई महत्वपूर्ण जानकारी के आधार पर पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को भतरौजखान बाजार से लगभग 500 मीटी दूर रानीखेत रोड से गिरफ्तार किया गया। रविवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई कुंदन सिंह रौतेला प्रभारी साइबर, सर्विलांस, कांस्टेबल गिरीश बजेली साइबर, कांस्टेबल राजेंद्र सिंह बिष्ट, कांस्टेबल बसंत पंत एसओजी आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
Next: नेपाली मूल के युवक का शव मिलने से सनसनी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.