Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • नेपाली मूल के युवक का शव मिलने से सनसनी
  • बागेश्वर

नेपाली मूल के युवक का शव मिलने से सनसनी

RNS INDIA NEWS 06/12/2020
rns featured image new

बागेश्वर। तहसील क्षेत्र में टकनार के जंगल में एक नेपाली मूल के युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक दो दिसंबर को साथियों को बिना बताए कहीं चला गया था। काफी खोजने के बाद भी उसका पता नहीं चल सका है। शनिवार को चारा लेने जंगल गई महिलाओं ने शव को देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके जाकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कांडा तहसील में इन दिनों कमेड़ीदेवी-मलसूना-भैसुड़ी मोटर मार्ग का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें नेपाल के डोबका गांव निवासी भगत बहादुर (36) साल भी मजदूरी करता था। वह यहां साथी मजदूरों के साथ रह रहा था। विगत दो दिसंबर को वह किसी को बिना कुछ बताए चला गया। जिसके बाद साथियों ने उसकी खोज की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। शनिवार को चारा लेने ट्यांकोट, टकनार के जंगल में गई महिलाओं ने जंगल में शव पड़ा देखा। जिसके बाद महिलाएं दहशत में आ गई। वापस आकर उन्होंने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद कांडा पुलिस को फोन पर सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष महेंद्र प्रसाद पुलिस टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए। शव रोड से करीब डेढ़ किमी की दूरी पर था। जिसके कारण पुलिस शाम तक वहां पहुंच सकी। इधर, शव मिलने की सूचना के बाद मृतक के साथी भी मौके पर पहुंच गए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के साथी पूर्ण बहादुर और रवि लाल ने उसकी शिनाख्त की है। मृतक नेपाल के गांव डोबका, थाना सुरखेत, आंचल भीरी का रहने वाला था। पुलिस ने मौके को शव को कब्जे में लिया। मामले की जांच के बाद ही सही जानकारी मिल सकेगी। इधर, गांव से लगे जंगल में शव मिलने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। चर्चाओं का बाजार भी गर्म हो गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठेकेदार के साथ ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: एसएमसी की ट्रेनिंग पर उठे सवाल

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • तय समय सीमा में परियोजनाओं को पूर्ण करवाएं अधिकारी: प्रेमचंद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.