Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ठेका श्रमिकों ने कंपनी बंदी के दौरान का मांगा वेतन
  • ऊधम सिंह नगर

ठेका श्रमिकों ने कंपनी बंदी के दौरान का मांगा वेतन

RNS INDIA NEWS 27/08/2024
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। जायडस श्रमिकों ने बंदी के दौरान के वेतन भुगतान की मांग दोहरायी। वक्ताओं ने कहा कि जायडस वेलनेस कम्पनी को अवैध रूप से बंद कर दिया गया था। ठेका श्रमिकों ने कम्पनी को खोलने की मांग उठाई। मंगलवार को आयोजित आमसभा में सिडकुल कांट्रेक्ट वर्कर्स यूनियन के संयोजक नरेन्द्र सिंह ने कहा कि जॉयडस वैलनेस कम्पनी प्रबंधन ने वर्ष 2022 में बिना किसी वैधानिक प्रक्रिया अपनाए कम्पनी को रातों-रात बंद कर दिया था। बाद में शासन ने कम्पनी की बंदी को अवैध घोषित कर दिया। परंतु सरकार व प्रशासन ने अवैध बंदी घोषित करने के बाद कम्पनी के खिलाफ कानूनी काईवाई नहीं की। श्रम कानूनों के तहत अवैध बंदी घोषित होने पर कम्पनी खुलवानी चाहिए या फिर श्रमिकों को अभी तक का वेतन दिलाना चाहिए था। अनिता अन्ना ने कहा कि सरकार और प्रशासन के समक्ष कई बार मामले को विभिन्न माध्यमों से उठाया गया है, पर सरकार कम्पनी मालिक के खिलाफ कार्रवाई को तैयार नहीं है। इस कारण श्रमिकों को उनके हक अधिकार से अभी तक वंचित रखा गया है। यहां रेशमा अहमद, सुनीता देवी, हेमा, नीलम, संजीव, भजनलाल, सुरेश, ज्योति चंद, उषा, मो.कासिम, हरदेव सिंह, तुलसी राम, त्रिवेणी शंकर, अर्जुन देव, आनंद मिस्त्री, सूरज भारती, कुंदन, नंद किशोर, प्रेम सिंह, राहुल, ओमकार सिंह, भजन लाल, शोभित सिंह, हरीश चंद्र, धर्मानन्द जोशी, मिथुन सिंह, शिखर कुमार, श्याम सिंह राना मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोठली स्कूल में शिक्षकों के पद खाली होने से अभिभावक भड़के
Next: निकाय चुनाव से घबरा कर भाजपा ने प्रवर समिति को भेजा विधेयक: हरीश

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • तेज तूफान से स्कूल के ऊपर पेड़ गिरा, मकान की छत उड़ी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.