Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ठंड के बीच धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल
  • अल्मोड़ा

ठंड के बीच धूमधाम से मनाई गई होली, जमकर उड़ा अबीर और गुलाल

RNS INDIA NEWS 15/03/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रंग, गुलाल और अबीर से एक- दूसरे को सराबोर करने की होड़ और होली के गीतों की मस्ती के साथ रंगों का त्योहार होली शनिवार को पूरे जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। बच्चे, बूढ़े, जवान सभी होली की मस्ती में थे। सुबह मौसम ने रंग में भंग कर दिया लेकिन दिन चढ़ते चढ़ते लोग होली की मस्ती में डूब गए। सुबह 10 बजे के बाद हर कोई रंगीन नजर आ रहा था। शनिवार की शुरुआत सुबह को आसमान में छाए बादलों के साथ हुई और करीब साढ़े सात बजे बाद गरज के साथ बौछार पड़नी शुरू हो गई। बारिश देख बच्चों और युवाओं के चेहरों पर मायूसी छ गई। लेकिन सूर्य देव की कृपा से 9 बजे बाद धुप दिखनी शुरू हो गई और होली की मस्ती का सपना संजोए चेहरों पर ख़ुशी के रंग निखर आए। बारिश के बाद मौसम में थोड़ी ठंड लेकिन गानों के साथ होली की टोलियां निकल पड़ी भीगने भिगाने और रंगने के लक्ष्य के साथ। हालाँकि दिनभर धुप और बादलों की आँख मिचौली जारी रही लेकिन होली के रंग जमकर चढ़े। होली आई रे कन्हाई, रंग बरसे की धुन पर लोगों का जो थिरकना शुरू हुआ वह दोपहर तक जारी रहा। सड़क पर मतवालों की टोली चल रही थी जिनका काम हर आने जाने वालों को रंगों से सराबोर करना था लोग एक- दूसरे के घर पहुंचे और गुलाल लगा कर एक- दूसरे को होली की बधाई दी। होलियारों की टोलियों ने घर-घर जाकर आशीर्वचन दिए। बधाई देने का क्रम देर शाम तक जारी रहा। नगर के मुख्य बाजार से लेकर आसपास के क्षेत्रों और पूरे जनपद में होली को लेकर उत्साह का माहौल रहा। होली को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था कहीं से कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्षद पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
Next: पार्टी कर रहे हुड़दंगियों ने रिसॉर्ट को आग के हवाले किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.