Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
  • नैनीताल

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

हल्द्वानी (आरएनएस)। शहर में मंगलवार रात तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक रिक्शा चालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार घायल हो गया। घायल युवक का डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में उपचार चल रहा है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस के अनुसार मंगलवार रात करीब 10:25 बजे बेस अस्पताल के पास ओके होटल की ओर जा रहे रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही रिक्शा चालक और बाइक सवार दोनों सड़क पर गिरकर घिसट गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और रिक्शा चालक 25 वर्षीय नरेश सिंह पुत्र हरीश सिंह निवासी लालडांठ तथा बाइक चालक 25 वर्षीय सूरज बिष्ट निवासी गजर, मुक्तेश्वर को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर नरेश सिंह को तुरंत एसटीएच रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक और रिक्शा को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि नरेश सिंह परिवार का इकलौता कमाऊ सदस्य था। बीते 26 फरवरी को ही उसकी बहन की शादी हुई थी। आर्थिक तंगी के कारण वह रिक्शा चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था। उसका एक छोटा भाई भी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तोल्यूडांडा के पास बस पलटी, चार महिलाएं घायल
Next: 12 साल पहले गिरवी रखे गए सोने के आभूषण लौटाने से इनकार किया, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

भिड़ंत के बाद खाई में गिरी टैक्सी और बुलेट, एक घायल

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामगाड़ के पास भू-धंसाव से नदी में समाया अल्मोड़ा हाईवे का एक हिस्सा

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

रामनगर, नैनीताल और हल्द्वानी के चार अपराधी छह माह के लिए जिलाबदर

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.