Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • 12 साल पहले गिरवी रखे गए सोने के आभूषण लौटाने से इनकार किया, केस दर्ज
  • हरिद्वार

12 साल पहले गिरवी रखे गए सोने के आभूषण लौटाने से इनकार किया, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 11/03/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  ज्वालापुर में एक सुनार ने 12 साल पहले गिरवी रखे गए सोने के आभूषण लौटाने से इनकार कर दिया। आभूषण छुड़ाने के लिए दो लाख रुपये भी दिए हुए। इसके बावजूद सुनार और उसके बेटे ने जेवर देने से मना किया। पुलिस में कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में मोहल्ला कस्साबान ज्वालापुर निवासी फरमान पुत्र फय्याज ने बताया कि करीब 12 वर्ष पहले आर्थिक तंगी के चलते उसने अपनी पत्नी के सोने के आभूषण पीठ बाजार स्थित रोशन सुनार के यहां गिरवी रखे थे। इन आभूषणों में करीब 27 ग्राम का गले का सेट, एक तोला की चेन और अंगूठी, एक तोला के झुमके, दो तोला की माला और एक तोला के झाले शामिल थे।उस समय इन आभूषणों के बदले उसे लगभग 77 हजार रुपये मिले थे। फरवरी 2025 में वह जेवर छुड़ाने के लिए सुनार की दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि सुनार ने मूल रकम के साथ करीब 2.40 लाख रुपये ब्याज की मांग की। काफी बातचीत के बाद उसने 17 फरवरी 2025 को दो लाख रुपये नकद दे दिए और बाकी रकम बाद में देने की बात कही। आरोप है कि रुपये लेने के बाद सुनार और उसके बेटे सोनू और मोनू ने अगले दिन आभूषण देने का भरोसा दिया, लेकिन बाद में उसे टालते रहे।कई महीनों तक दुकान के चक्कर लगाने के बाद अब आरोपी आभूषण गिरवी रखने की बात से ही इनकार कर रहे हैं। फरमान का दावा है कि उसके पास एक वीडियो भी मौजूद है, जिसमें रोशन सुनार स्वयं यह स्वीकार करता दिखाई दे रहा है कि आभूषण 12 साल से उसके पास गिरवी रखे हुए हैं। पीड़ित का आरोप है कि सुनार और उसके बेटे करीब आठ लाख रुपये कीमत के आभूषण हड़पने की कोशिश कर रहे हैं। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि अदालत के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से रिक्शा चालक की मौत
Next: राशिफल 12 मार्च

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.