Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • टेक्सास में बच्चों का कत्लेआम, 18 छात्रों समेत 21 की मौत
  • अंतरराष्ट्रीय

टेक्सास में बच्चों का कत्लेआम, 18 छात्रों समेत 21 की मौत

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

वाशिंगटन।  अमेरिका के टेक्सास में एक स्कूल में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आई है जिसमें 18 बच्चों की मौत हो गई है और कई घायल बताए जा रहे हैं। दो टीचर को भी मौत के घाट उतार दिया गया है। टेक्सास के राज्यपाल ने ये जानकारी दी है। वहीं हमलावर भी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मारा जा चुका है।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इस गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि स्कूल रॉब एलीमेंट्री स्कूल की घटना काफी दुखद है। वहीं उन्होंने रॉब एलीमेंट्री स्कूल में गोलीबारी में मारे गए लोगों के सम्मान में सभी सैन्य और नौसेना के जहाजों, स्टेशनों सहित विदेशों में सभी अमेरिकी दूतावासों और अन्य कार्यालयों में 28 मई के सूर्यास्त तक आधा झंडा झुकाने का एलान किया। वहीं जो बाइडन ने टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के साथ बात की, ताकि उन्हें स्कूल में हुई गोलीबारी के मद्देनजर सहायता की जा सके।

राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा कि एक राष्ट्र के रूप में, हमें पूछना होगा कि भगवान के नाम पर कब हम गन लॉबी के सामने खड़े होंगे और वह करेंगे जो करने की जरूरत है। उन्होंने कहा माता-पिता अपने बच्चों को फिर कभी नहीं देख पाएंगे। अब तो कुछ करना ही पड़ेगा। आगे कहा कि हमें उन लोगों को बताने की जरूरत है जो इस तरह कानून के खिलाफ जाकर बंदूक उठाते हैं, हम इसे माफ नहीं करेंगे।
टेक्सास में हुई गोलीबारी की घटना पर हिलेरी क्लिंटन ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि इस घटना पर विचार और प्रार्थना पर्याप्त नहीं हैं। कुछ वर्षों में हम पीड़ा से भरी चीखों का देश बनते जा रहे हैं। हमें बस ऐसे कानून निर्माताओं की जरूरत है जो अमेरिका में बंदूक की हिंसा को रोकने के लिए तैयार हों।

गवर्नर ग्रेग एबॉट ने कहा कि यह गोलीबारी की घटना 2012 सैंडी हुक प्राथमिक विद्यालय में हुई गोलीबारी की घटना से ज्यादा घातक है। उन्होंने बताया कि अभी यह घटना टेक्सास के छोटे से शहर उवाल्डे में हुई है। यहां लोगों की आबादी 20,000 से भी कम है।
टेक्सास के गवर्नर ग्रेग एबॉट के अनुसार, बंदूकधारी का नाम सल्वाडोर रामोस था जो इसी इलाके का रहने वाला था। वहीं स्कूल में सिर्फ 600 से कम छात्रों का नामांकन है। घायलों को एम्बुलेंस और बसों से अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के मुताबिक इस घटना में एक 60 वर्षीय महिला भी गंभीर रूप से घायल हुई है, उसका इलाज जारी है। साथ ही अस्पताल ने कहा कि 10 साल की बच्ची की भी हालत गंभीर है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ससुराल वालों पर नव विवाहिता की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
Next: दस साल की मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.