Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • ससुराल वालों पर नव विवाहिता की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

ससुराल वालों पर नव विवाहिता की हत्या का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

किच्छा। किच्छा के थाना क्षेत्र के ग्राम सिरौलीकलां में ससुराल वालों पर बहू की हत्या करने का मामला सामने आया है। अपको बता दें कि सोमवार को नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पुलभट्टा पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। वहीं मायके वालों ने पुलिस को तहरीर देकर पति समेत ससुराल वालों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। साथ ही बताते चलें कि बरेली जिले के ग्राम गुना बिहारीपुर थाना देवरनिया निवासी नबी अहमद की छह बेटियों में से दूसरे नंबर की नेहा (20) की दिसंबर 2021 में किच्छा के सिरौली गांव निवासी अबरार के साथ शादी हुई थी। नेहा के पिता नबी अहमद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि अबरार घर पर ही सिलाई का काम करता है। साथ हीं आरोप लगाया कि अबरार और उसका परिवार उनकी बेटी को कम दहेज लाने पर उसे प्रताड़ित करता था। इस पर उन्होंने उसके ताऊ से शिकायत की लेकिन वह भी अबरार की तारीफ करने लगे। इसके चलते मई के पहले सप्ताह में नेहा मायके आ गई थी। इस मामले में देवरनिया के जाम बाजार बहेड़ी पर दोनों पक्षों की पंचायत हुई। आरोप है कि पंचायत में भी दहेज में दो लाख रुपये नकद और स्विफ्ट कार की मांग करने लगे।इस पर उन्होंने अपनी गरीबी का वास्ता दिया तो पंचायत में तय हुआ कि अबरार नेहा को बुलाने आएगा। इसके बाद सोमवार को अबरार अपने ताऊ के लड़के अजाउल के साथ कार से आया और नेहा को ले गया। नबी अहमद ने बताया कि सोमवार की रात उन्हें फोन आया और बताया कि आपकी लड़की की तबियत बहुत खराब है आप लोग जल्द आ जाओ। इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के साथ बेटी के ससुराल रात को ही पहुंच गए। बताया कि वहां नेहा खून से लथपथ मृत पड़ी थी और वहां पुलिस कर्मी मौजूद थे। आरोप लगाया कि नेहा के पति अबरार अहमद, ससुर मो. अहमद, सास गुडिया, ससुर के भाई मौलाना शफीक और उसके पुत्र अजाउल, ननदोई एहसान ने दहेज के लिए हत्या कर दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चंबा-धरासू मोटरमार्ग पर दर्दनाक हादसा ,वाहन खाई में गिरा, 6 यात्रियों की मौत
Next: टेक्सास में बच्चों का कत्लेआम, 18 छात्रों समेत 21 की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भारत-नेपाल सीमा पर अतिक्रमण हटाने पर बनी सहमति

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में रेलवे ट्रैक पर सोया मजदूर, ट्रेन गुजरने से कटा हाथ

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सड़क पार कर रही महिला को जेसीबी ने कुचला, मौत

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.