Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टेलीग्राम पर कमाई के झांसे में युवक ने गंवाए 1.29 लाख
  • देहरादून

टेलीग्राम पर कमाई के झांसे में युवक ने गंवाए 1.29 लाख

RNS INDIA NEWS 03/05/2023
telegram

देहरादून। टेलीग्राम(telegram) एप पर कमाई के झांसे में युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। साइबर ठगों ने उसे पहले टास्क देकर रिटर्न दिया। इसके बाद के टास्क में 1.29 लाख रुपये जमा किए तो वह वापस नहीं मिले। युवक से फिर पैसे मांगे गए तो वह समझ गया कि कोई उसे ठग रहा है। मामले में उसने साइबर थाने को शिकायत की। जांच के बाद अब कैंट थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। साइबर ठगी का शिकार दीपक कुमार निवासी लौहारवाला हुआ। पुलिस को बताया कि गत छह अप्रैल को टेलीग्राम पर एक अनीता नाम की महिला का मैसेज आया था। उसने खुद को मल्टी रिक्रूट एजेंसी से बताया था। उसने एक पार्ट टाइम जॉब का ऑफर दिया। दीपक को जॉब की जरूरत थी तो उन्होंने भी हां कर दी। इस पर अनीता नाम की इस महिला ने उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया। इस ग्रुप पर अब एक स्काई टीम और एक इंद्रिया नाम की महिला ने संपर्क किया। उससे कहा गया कि वह घर बैठे कमीशन कमा सकते हैं। इसके लिए उन्हें एक रेस्टोरेंट की डिश को रेटिंग देनी होगी।  दीपक कुमार ने रेस्टोरेंट की इन डिश को रेटिंग दी। इसके एवज में ग्रुप की ओर से एक हजार रुपये कमीशन दिया गया। यह रकम खाते में डाल दी गई। अब शुरू हुआ ठगों का असली खेल। दीपक से कहा गया कि वह अब बड़े टास्क पूरा करने के लिए पास हो गए हैं। इसके लिए उन्हें 10 हजार रुपये डालने होंगे। ग्रुप पर एक यस बैंक का अकाउंट नंबर आया। इसमें दीपक ने 10 हजार रुपये डाल दिए। इसके बाद 23500 और 69400 रुपये की धनराशि डालने के लिए कहा गया। लगातार टास्क दिए जा रहे थे। इसका कमीशन भी दीपक को दिखाया जा रहा था। यह रकम भी उसने इन खातों में जमा कर दी। दीपक को फिर से एक मैसेज आया कि अब वह अपने कमीशन के पैसे तभी निकाल सकता है जब वह 1.43 लाख रुपये और जमा करे। दीपक कुमार समझ गए कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने साइबर थाने को इसकी शिकायत कर दी। इंस्पेक्टर कैंट संपूर्णानंद गैरोला ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ सड़कों पर उतरी कांग्रेस
Next: सूर्य मन्दिर कटारमल में होगा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस मुख्य कार्यक्रम का आयोजन

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में घायल सभासद की उपचार के दौरान मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सड़क हादसे में शिवपुरी चौकी प्रभारी की मौत

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
  • कसार देवी में ‘जात्रा: द कसार फेस्टिवल 2026’ का शुभारंभ, लोक संस्कृति की रंगारंग प्रस्तुतियों ने बांधा समां
  • नीट पेपर लीक मामले पर कांग्रेस का हमला, युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ का लगाया आरोप
  • प्रधानमंत्री के खिलाफ टिप्पणी पर भाजपा का प्रदर्शन, विधायक मदन बिष्ट का पुतला फूंका
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.