Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • 8 व 9 मई को मल्ला महल में दो दिवसीय ‘नादब्रह्म’ संगीत समारोह होगा आयोजित
  • अल्मोड़ा

8 व 9 मई को मल्ला महल में दो दिवसीय ‘नादब्रह्म’ संगीत समारोह होगा आयोजित

RNS INDIA NEWS 29/04/2026
WhatsApp Image 2026-04-29 at 21.57.58_11zon

अल्मोड़ा। नगर के ऐतिहासिक मल्ला महल में 8 और 9 मई को दो दिवसीय संगीत समारोह ‘नादब्रह्म’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य अल्मोड़ा में शास्त्रीय संगीत की विलुप्त होती परंपरा को पुनर्जीवित करना है।

कार्यक्रम का संचालन बक्शी खोला निवासी गौरव मिश्रा द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि समारोह में ध्रुपद गायकी के लिए प्रसिद्ध डागर घराने के पंडित अमित प्रसाद पाठक और बनारस घराने से जुड़े तबला वादक पंडित अंश हातिया विशेष प्रस्तुति देंगे। इसके अलावा स्थानीय प्रतिष्ठित कलाकार भी अपनी प्रस्तुतियां देंगे।

आयोजकों के अनुसार पहले दिन शुद्ध शास्त्रीय संगीत और दूसरे दिन सुगम संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। कार्यक्रम का आयोजन रामशिला विराजमान के तत्वावधान में किया जा रहा है, जबकि बद्रेश्वर महादेव को मुख्य श्रोता के रूप में समर्पित किया गया है।

यह आयोजन अल्मोड़ा के प्रसिद्ध ध्रुपद गायक पंडित चंद्रशेखर पंत और स्वर रत्न पंडित तारा प्रसाद पांडे की स्मृति में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम क्रियान्वयक गौरव मिश्रा ने जिले के संगीत प्रेमियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वरिष्ठ नागरिकों की फुटबॉल टीम हल्द्वानी के लिए रवाना
Next: 31 छात्रों को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण दिया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

दोसाद नदी संरक्षण परियोजना के कार्यों का नाबार्ड ने किया मूल्यांकन

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सोमेश्वर के दो बूथों पर गणना प्रपत्रों का डिजिटाइजेशन पूरा

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.