Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हिमालय को बचाने के लिए ग्रामोन्मुखी चिंतन की जरूरत : उपाध्याय
  • देहरादून

हिमालय को बचाने के लिए ग्रामोन्मुखी चिंतन की जरूरत : उपाध्याय

RNS INDIA NEWS 09/09/2022
rns featured image new

देहरादून। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड हिमालय की गोद में बसा हुआ है। यदि पर्वतीय राज्य जन शून्य होता है तो इसे राष्ट्रीय विपदा के रूप में देखा चाहिए, यह कोई सामान्य घटना नहीं, बल्कि सीमांत राज्य होने के कारण चिंता का विषय भी है। शुक्रवार को हिमालय दिवस पर उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से शास्त्रीनगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि उत्तराखंड को ग्रामोन्मुखी चिंतन करने की जरूरत है। उत्तरांचल उत्थान परिषद की ओर से संचालित ग्रामोत्सव, मेरा गांव मेरा तीर्थ, चलो गांव की ओर, हरेला आदि अभियान में सहयोग कर उन्हें व्यापक हित में अपनाना होगा। मुख्य अतिथि महिला आयोग उत्तराखंड के अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने कहा कि देवभूमि के परिवारों से संस्कार पक्ष बड़ी तेजी से बदल रहा है, सांस्कृतिक प्रदूषण को भी हमें रोकना होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष डोईवाला विधायक बृजभूषण गैरोला ने परिषद की ओर से दुर्गम गांवों में संचालित सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए डॉ।  नित्यानंद के चिंतन पर व्यापक शोध एवं अनुसंधान करने की सलाह दी। इस मौके पर डॉक्टर सुशील कोटनाला, ऋषिकेश कर्णप्रयाग रेलवे लाइन के निदेशक ओपी मालगुडी ने अपने विचार व्यक्त किए । कार्यक्रम में अध्यक्ष जयमल सिंह नेगी, मदन सिंह नेगी, आनंद सिंह रावत, धर्मानन्द उनियाल, सुरेंद्र नौटियाल, यशोदा नंद कोठियाल, नरेश चंद्र कुलाश्री, सतीश डंगवाल, उषा रावत, विनीता देवली, राम प्रकाश पैन्यूली मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने को हुआ कम्युनिटी डायलॉग कार्यक्रम
Next: हल्द्वानी-मोबाइल शोरूम में चोरों ने बोला धावा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्र सरकार से उत्तराखंड को पूंजीगत निवेश के लिए ₹451.63 करोड़ की विशेष सहायता ऋण की प्रथम किस्त स्वीकृत

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.