Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • तीसरी संतान पैदा होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान को पद से हटाया
  • टिहरी

तीसरी संतान पैदा होने पर डीएम ने ग्राम प्रधान को पद से हटाया

RNS INDIA NEWS 29/03/2022
rns featured image new

नई टिहरी। जिले के भिलंगना ब्लॉक के बासर पट्टी के ग्राम पंचायत सेम के ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी को तीसरी संतान होने पर डीएम ईवा आशीष श्रीवास्तव ने पद से हटा दिया है। सेम गांव के ही एक ग्रामीण विकेंद्र सिंह ने इस मामले में जिलाधिकारी से शिकायत की थी, जिसके सही पाए जाने पर प्रधान को पद से हटाया गया है.शिकायतकर्ता विकेंद्र सिंह ने बताया कि साल 2019 में विक्रम नेगी की दो जीवित संतान थी। उस दौरान पंचायत चुनाव में वह प्रधान पद पर निर्वाचित हुए थे। लेकिन 8 जुलाई 2021 को विक्रम नेगी की पत्नी सरिता देवी ने तीसरी संतान को जन्म दिया। बेलेश्वर अस्पताल में तीसरी संतान होने का पूरा ब्यौरा है। शिकायत का संज्ञान लेने पर डीपीआरओ टिहरी ने भिलंगना के बीडीओ और सहायक विकास अधिकारी को जांच सौंपी। दोनों अधिकारियों की जांच में शिकायत सही पाई गई।

जांच आख्या के आधार पर डीपीआरओ ने ग्राम पंचायत सेम के प्रधान विक्रम सिंह नेगी को नोटिस जारी किया। 22 अक्टूबर, 2021 को नोटिस के जवाब में ग्राम प्रधान ने स्वयं की तीन संतान जीवित होने की पुष्टि की। इसके बाद 17 फरवरी 2022 को डीएम की ओर से ग्राम प्रधान को सुनवाई का एक और अवसर देते हुए साक्ष्यों के साथ स्वयं उपस्थित होने को कहा लेकिन निर्धारित तिथि तक ग्राम प्रधान ना स्वयं उपस्थित हुए और ना ही कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत किया। जिसके बाद जिलाधिकारी ईवा आशीष श्रीवास्तव ने सेम ग्राम प्रधान विक्रम सिंह नेगी को दोषी पाए जाने पर 25 मार्च को ग्राम प्रधान पद से हटा दिया है।

केवल दो बच्चों की शर्त: प्रदेश में स्थानीय निकाय और ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधियों के लिए अधिकतम दो संतान की शर्त लागू है। ये शासनादेश प्रदेश की सबसे पहली निर्वाचित एनडी तिवारी सरकार के समय यानि दो जुलाई 2002 से ही लागू है। इस शर्त के चलते ऐसे लोग प्रदेश में पंचायत चुनाव में भाग नहीं ले सकते हैं, जिनकी जुलाई 2002 के बाद तीसरी संतान पैदा हुई है। इसके बाद पिछली बीजेपी सरकार ने 2018 में पंचायती राज एक्ट में भी संशोधन करते हुए, इसमें न्यूनतम शिक्षा की शर्त भी लागू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मृतक की पत्नी समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Next: महिला ने लगाए देवर व ससुर पर गंभीर आरोप

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.