Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • टपकेश्वर में श्मशान घाट के पास युवती से गैंगरेप
  • देहरादून

टपकेश्वर में श्मशान घाट के पास युवती से गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 28/06/2023
default featured image

देहरादून। टपकेश्वर में श्मशान घाट के पास दो युवकों ने 19 वर्षीय युवती से गैंगरेप किया। आरोपी युवती को अपनी ई-रिक्शा में बैठाकर ले गए। गैंगरेप करते हुए उसकी वीडियो भी बना ली। इसके बाद मारपीट की और मौके पर छोड़कर फरार हो गए। युवती ने घटनाक्रम के अगले दिन तहरीर दी। दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर सम्पूर्णा नंद गैरोला ने बताया कि मंगलवार रात युवती की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। बताया कि सोमवार शाम वह टपकेश्वर मंदिर की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक ई-रिक्शा चालक मिला। उसमें एक अन्य युवक बैठा था। वह युवती को टपकेश्वर श्मशान घाट के पास लेकर चले गए। आरोप है कि वहां नशा किया। इसके बाद जबरन युवती के कपड़े उतारे और गैंगरेप किया। गैंगरेप के दौरान एक आरोपी ने युवती की वीडियो भी बना ली। केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान ई-रिक्शा और उसमें बैठे युवकों की इस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज के जरिए शिनाख्त हुई। इस आधार पर ई-रिक्शा चालक गौरव ठाकुर उर्फ लंगड़ा (39) और उसके साथी रोहित दोनों निवासी कौलागढ़ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ की तो रोहित के मोबाइल में घटना के दौरान के वीडियो मिली। जो गैंगरेप करते वक्त बनाई गई। वीडियो को साक्ष्य बनाने के लिए मोबाइल को कब्जे में ले लिया गया। दोनों को पूछताछ के बाद बुधवार शाम कोर्ट में पेश किया गया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। रोहित ऋषिकेश क्षेत्र स्थित एक फार्म में कुक का काम करता है। हाल में वह घर आया हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खेलते हुए पानी की टंकी में जा गिरी तीन साल की बच्ची, मौत
Next: भगवान नरसिंह ने किया नौल धारा में स्नान

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.