Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • भगवान नरसिंह ने किया नौल धारा में स्नान
  • टिहरी

भगवान नरसिंह ने किया नौल धारा में स्नान

RNS INDIA NEWS 28/06/2023
rns featured image new

नई टिहरी। पुरातन परम्परानुसार भागीरथी तट स्थित भगवान नरसिंह को मुनेठ गांव से दशरथ पर्वत चोटी में बहने वाली नौली धारा में स्नान को ले जाया गया। करीब 15 किमी की खड़ी चढ़ाई में ढोल-नंगाड़ों व निशानों के साथ नरसिंह भगवान को स्नान कराने के बाद वापस मुनेठ स्थित मन्दिर के बाहर रखा गया है। भागीरथी नदी मे वेताल शिला घाट बागी गांव में स्नान के बाद भंडारा करा के नरसिंह देवता को मंदिर में प्रवेश कराया जाएगा। यह प्रथा विगत 120 वर्षों से भी अधिक समय से चली आ रही है। मान्यता है कि नरसिंह भगवान के दशरथ पर्वत पर स्नान के बाद क्षेत्र में पर्याप्त बारिश होती है। यह आज तक होता दिखता है। वर्षा होने के बाद ग्रामीणों की ओर से भंडारा करा कर नरसिंह भगवान को वापिस मंदिर में प्रवेश कराया जाता है। बताया जाता है कि कांडाधार गांव निवासी श्रद्धालु खिम्मा सिंह नेगी के सपने में नरसिंह भगवान आये थे जो इसे मुनेठ गांव में लाए थे। यह जानकारी देते उन्हीं के परिवार सदस्य महावीर सिंह नेगी ने बताया कि इस यात्रा की शुरुआत आज भी उनके परिवार की ओर से की जाती है। प्रत्येक तीसरे वर्ष नरसिंह देवता को श्रृंगार कर दशरथ पर्वत, वेताल शिला, बागी मे स्नान कराने ले जाए जाता है। फिर विधि विधान से पूजा अर्चना कर भंडारा करा कर वापस मंदिर के अंदर विराजमान किया जाता है। इस यात्रा में बलवंत सिंह की अगुवाई में ग्राम प्रधान रजनी देवी, पूर्व क्षेत्र प सदस्य अनिल सिंह, महादेव सिंह, वीर सिंह मनमोहन, मस्तान सिंह, गुड्डी देवी, सौणी देवी, कर्ण सिंह, डबल सिह, धर्मेंद्र, नवीन, रोशनी देवी सहित बड़ी संख्या में बालक बालिका भी दशरथ पर्वत पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टपकेश्वर में श्मशान घाट के पास युवती से गैंगरेप
Next: राज्य के तीन अस्पतालों को मिला लक्ष्य पुरस्कार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

दो दशक पुरानी सड़क बनी आफत, मांदरा गांव में घुसा बारिश का पानी

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

टिहरी बांध का जलस्तर न्यूनतम, बिजली उत्पादन पर असर

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.