Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • ताबांखानी से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने के लिए लोग मुखर
  • उत्तरकाशी

ताबांखानी से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने के लिए लोग मुखर

RNS INDIA NEWS 05/01/2026
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  ताबांखानी से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर धरने पर बैठे स्थानीय लोगों और उत्तराखंड क्रांति दल सहित विभिन्न संगठन के लोगों ने नगर क्षेत्र में प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। उन्होंने स्थानीय मुद्दे के साथ अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच और आपदा प्रभावित धराली के ग्रामीणों के पुनर्वास और उचित मुआवजा की मांग को लेकर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। विगत 18 दिनों से ताबांखानी से कूड़ा डंपिंग जोन हटाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे गोपीनाथ रावत और उनके साथियों से ईओ शालिनी चित्राण सहित कोतवाली पुलिस वार्ता के लिए पहुंचे। वहां पर उन्होंने कहा कि कूड़ा वहां से हट रहा लेकिन आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक कूड़ा पूरा नहीं हट जाता। तब तक आंदोलन जारी रहेगा। इसलिए अधिकारियों को निराश ही वापस लौटना पड़ा। उसके बाद वहां पर समर्थन में पहुंचे उत्तराखंड क्रांति दल और अन्य संगठनों के लोग भी पहुंचे। उसके बाद उन्होंने वहां पर संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार की शव यात्रा निकाली। प्रदर्शनकारियों ने अंकिता हत्याकांड में सीबीआई जांच और वीवीआईपी के नाम को उजागर करने और आपदा प्रभावित धराली गांव के ग्रामीणों के पुनर्वास और उचित मुआवजा की मांग को लेकर नारेबाजी की।
उन्होंने कहा कि पहाड़ की बेटी को अभी तक न्याय नहीं मिला है। प्रदेश सरकार बड़े दोषियों को बचाने का प्रयास कर रही है। दूसरी ओर धराली में आपदा को आए हुए पांच माह से अधिक का समय हो गया है लेकिन अभी तक किसी भी प्रभावित को उचित मुआवजा नहीं दिया गया। शवों को ढूंढने तक की कोशिश नहीं की। इस मौके पर विष्णुपाल रावत, सागर भंडारी, अजय पंवार, दिनेश सेमवाल, सुधीश पंवार, भगवान चंद, जावेद खान, संतोष सेमवाल, आशीष, अभिषेक राणा, प्रशांत बिष्ट, संदीप पंवार, शैलेंद्र पंवार आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नव वर्ष पर वरिष्ठ नागरिकों की कुशलक्षेम जानने उनके घर पहुंची अल्मोड़ा पुलिस
Next: पीएमओ के निर्देश के बाद बदरीनाथ में तप्तकुंड के पानी के स्रोत का अध्ययन हुआ शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा, पत्थर की चपेट में आकर मजदूर की मौत; कंपनी प्रबंधन पर सवाल

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदरीनाथ मंदिर चढ़ावा घोटाले में बड़ी कार्रवाई, फरार कर्मचारी देहरादून से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

ज्ञानसू में गड्ढों में तब्दील हुआ गंगोत्री नेशनल हाईवे

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.