Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। पथरी थाना क्षेत्र में महिला से सामूहिक दुष्कर्म और लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, बाइक, लूटे गए झुमके और अन्य सामान बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार, सात जुलाई की रात महिला अपने बच्चे के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि चार युवक घर में घुस आए और तमंचे के बल पर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी महिला के कानों के झुमके लूटकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पथरी जंगल के पास से दो संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में अन्य धाराएं भी बढ़ाई गईं। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिवम पुत्र गम्भीर (24 वर्ष), शेखर पुत्र चादकीराम (22 वर्ष), अरुण पुत्र दलीप (23 वर्ष), तीनों निवासी दुर्गागढ़, तथा विकास पुत्र राजेन्द्र (25 वर्ष) निवासी ग्राम महाखड़ी, थाना स्याना, जनपद बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, महिला से लूटे गए एक जोड़ी झुमके तथा मोबाइल फोन के टूटे हुए पार्ट और बैटरी बरामद की है। पुलिस ने चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
Next: राशिफल 16 जुलाई

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चारदीवारी तोड़ने के बाद विरोध करने पर मारपीट, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनसा देवी मंदिर में चढ़ावे की पारदर्शिता के लिए बिना जेब वाले कुर्तों की शुरुआत, पुजारियों को वितरित किए गए कुर्ते

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.