Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • टेबलेट के लिये शपथपत्र लेने को छात्राओं की हुई झड़प
  • ऊधम सिंह नगर

टेबलेट के लिये शपथपत्र लेने को छात्राओं की हुई झड़प

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। राधेहरि डिग्री कॉलेज में टैबलेट के लिए शपथपत्र लेने को भारी भीड़ में अव्यवस्थाओं के बीच छात्राओं में झड़प हो गई। सूचना पर अनुशासन समिति के सदस्य ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं नहीं मानी। इस पर कार्यालय का दरवाजा बंद कर दिया गया।
राधे हरि डिग्री कॉलेज में चार जनवरी तक प्रवेश पाने वाले छात्र-छात्राओं के खाते में टैबलेट के लिए धनराशि हस्तांतरित की जानी है। जिसके लिए 11 से 13 अप्रैल तक छात्र-छात्राओं को विभिन्न पटलों पर शपथ पत्र वितरित किए जाने हैं। जो निर्धारित समय तक भरकर जमा कराने हैं। सोमवार को कॉलेज में शपथ पत्र बांटने के पहले दिन छात्र-छात्राओं की भीड़ लग गई। शपथ पत्र लेने की होड़ में छात्राएं बिना कतार के कार्यालय में घुस गईं। इस बीच छात्राओं में पहले शपथ पत्र लेने को लेकर आपस में झड़प हो गई। इसी बीच झड़प की सूचना पर अनुशासन समिति के प्रोफेसर महीपाल सिंह ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्राएं नहीं मानी। इस पर वहां मौजूद महिला प्रोफेसरों ने शपथ पत्र कुछ देर बांटने के बाद अपने ऑफिस का दरवाजा बंद कर लिया और छात्राओं को बाहर खिड़की से शपथ पत्र लेने की बात कही। इसके बाद भी अव्यवस्था जारी रही। अव्यवस्था के चलते महिला प्रोफेसरों ने शपथ पत्र अगले दिन बांटने की बात कहकर खिड़की भी बंद कर दी। एक महिला प्रोफेसर ने बताया कि अनुशासन समिति में लगभग एक दर्जन से ज्यादा प्रोफेसर हैं, लेकिन उसके बाद भी केवल महिपाल सिंह यहां पहुंचे थे। उनके अकेले के समझाने से छात्राएं नहीं मानी जो कि बहुत ही गलत है। इसी के चलते शपथ पत्र बांटने में अव्यवस्था रही। इसकी शिकायत प्रचार्य के अवकाश से आने के बाद की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जसपुर में नहर के कुंड में डूबकर दो छात्रों की मौत
Next: चैती मेले में चोर और झपट्टामार गिरोह भी सक्रिय, चार महिलाओं के चेन और कुंडल उड़ाए

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • दर्जामंत्री पिलख्वाल ने हस्तशिल्प और हथकरघा से जुड़ी महिलाओं की सुनीं समस्याएं
  • पुरानी पेंशन बहाली और समान स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.