Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • जसपुर में नहर के कुंड में डूबकर दो छात्रों की मौत
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में नहर के कुंड में डूबकर दो छात्रों की मौत

RNS INDIA NEWS 12/04/2022
rns featured image new

काशीपुर। तुमड़िया डैम से निकली नहर में नहाने के दौरान हाईस्कूल के दो छात्रों की डूबकर मौत हो गई। दोनों अपने दोस्तों के साथ नहर में नहाने गए थे। पुलिस ने दोनों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जसपुर के गांव बढ़ियोंवाला निवासी लवप्रीत सिंह (16) वर्ष पुत्र निर्मल सिंह मारिया स्कूल में हाईस्कूल का छात्र था। सोमवार को वह घर से स्कूल से अपना प्रवेश पत्र लेने निकला था। स्कूल के पास ही उसे दोस्त उत्तर प्रदेश के गांव रानी नांगल थाना रेहड़ जिला बिजनौर निवासी लवजीत सिंह (16) पुत्र हरदीप सिंह मिल गया। लवजीत खालसा एकेडमी गांव कहरीपुर बिजनौर में कक्षा 10 का छात्र था। दोनों अपने पांच अन्य दोस्तों के साथ तुमड़िया डैम पहुंच गए। इनमें दो छात्राएं शामिल थीं। दोपहर करीब 11 बजे छात्र डैम से निकल रही बड़ी नहर में नहाने लगे। छात्राएं नहर किनारे बैठ गईं। नहाते समय लवप्रीत सिंह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। दोस्त को डूबता देख उसे बचाने को लवजीत सिंह भी आगे बढ़ गया। बताया जा रहा है कि तैरना न आने के कारण वह भी गहरे पानी डूब गया। इससे साथ नहा रहे अन्य दोस्त घबरा गए। उन्होंने भागकर पास के एक दुकानदार को घटना की जानकारी दी। दुकानदार के पुत्र ने छात्रों को नहर से निकालने का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। उसने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों ने दोनों छात्रों को नहर से बाहर निकाला। तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। दुकान स्वामी ने घटना की जानकारी छात्रों के परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

नहर में नहाने के दौरान दो छात्रों की डूबकर मौत हुई है। एक जसपुर तो दूसरा रेहड़ बिजनौर का है। किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने पर कार्रवाई की जाएगी।   -धीरेंद्र कुमार, कोतवाल जसपुर।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य महिला आयोग उपाध्यक्ष ने किया सरकारी अस्पताल का औचक निरीक्षण
Next: टेबलेट के लिये शपथपत्र लेने को छात्राओं की हुई झड़प

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

ऑल इंडिया पुलिस गेम्स में एसआई मुकेश ने जीता रजत पदक

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने श्रमिकों के साथ जमीन पर बैठकर सुनीं समस्याएं

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत
  • चितई में चला स्वच्छता अभियान, मंदिर परिसर और आसपास की गई सफाई
  • सल्ट में 11 किलो से अधिक गांजे के साथ युवक-युवती गिरफ्तार
  • उत्तराखंड की वीरभूमि में सेना पर सवाल उठाने वालों को जनता नहीं करेगी स्वीकार : महेश नयाल
  • कांचुला पुल के पास कार खाई में गिरी; एक की मौत, दो घायल
  • विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रतियोगिताओं में दिखी विद्यार्थियों की रचनात्मकता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.