Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • खेल
  • टी-20 विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए कतार में ओमान
  • खेल

टी-20 विश्व कप की सह-मेजबानी के लिए कतार में ओमान

RNS INDIA NEWS 07/06/2021
rns featured image new

दुबई। ओमान संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के साथ आगामी टी-20 विश्व कप के संभावित सह-मेजबान के रूप में उभरा है। समझा जाता है कि ओमान क्रिकेट के प्रमुख पंकज खिमजी सहित ओमान क्रिकेट अधिकारियों ने हाल ही में दुबई में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अधिकारियों के साथ बैठक की है।
फिलहाल मौजूद विकल्पों में से एक ओमान की राजधानी मस्कट में पहले दौर के मैच आयोजित करना है। 16 टीमों वाले इस टूर्नामेंट में ओमान खुद भी शामिल है। आईसीसी के एक निदेशक ने इस बारे में बताया कि कार्यकारी बोर्ड की बैठक के दौरान इस पर विचार का सुझाव दिया गया था, हालांकि अभी तक किसी भी चीज को अंतिम रूप नहीं दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि आईसीसी ने एक जून की बैठक के बाद कहा था कि वह एक और स्थान की तलाश में है जो यूएई में तीन मैदानों दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, शारजाह क्रिकेट स्टेडियम और अबू धाबी में शेख जायद क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ सके। इससे यह भी स्पष्ट हो गया था कि बीसीसीआई टी-20 विश्व का मेजबान बना रहेगा, चाहे इसका आयोजन कहीं भी हो।
वर्तमान में ओमान में दो क्रिकेट मैदान हैं, जो आईसीसी से मान्यता प्राप्त हैं। इतना ही नहीं ओमान क्रिकेट अकादमी के पहले मैदान को टेस्ट स्थल के रूप में उपयोग करने की पुष्टि की गई थी और इसे इस साल की शुरुआत में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच एक टेस्ट की मेजबानी के लिए भी निर्धारित किया गया था, लेकिन जिम्बाब्वे के इस दौरे से इनकार करने के कारण मैच का आयोजन नहीं किया जा सका।
टी-20 विश्व कप के पहले दौर में आठ चलीफाइंग टीमें श्रीलंका, आयरलैंड, पापुआ न्यू गिनी, ओमान, बंगलादेश, नामीबिया, नीदरलैंड्स और स्कॉटलैंड 24 अक्टूबर से शुरू हो रहे सुपर 12 चरण से पहले 18 से 23 अक्टूबर के बीच पहला दौर खेलेंगी। पहले दौर से चार टीमें सुपर 12 चरण के लिए चलीफाई करती हैं जिसमें भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, पाकिस्तान, न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज और अफगानिस्तान ने सीधे चलीफाई किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय टेस्ट लाइन-अप के लिए नंबर एक गेंदबाज हैं मोहम्मद शमी : आगरकर
Next: कोरोना काल में पीएमजेजेबीवाई के तहत 2403 करोड के दावों का हुआ भुगतान

Related Post

rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

बृजभूषण सिंह को अपनी ‘रक्षा’ के लिए हनुमान जी पर भरोसा, सुप्रीम कोर्ट को कहा धन्यवाद

RNS INDIA NEWS 06/05/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हिस्सा लेंगे टॉप्स एथलीट

RNS INDIA NEWS 29/01/2023 0
rns featured image new
  • खेल
  • राष्ट्रीय

डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष के खिलाफ आरोपों की जांच के लिए निगरानी समिति की अध्यक्ष होगी मेरीकॉम

RNS INDIA NEWS 24/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.