Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी

स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौगाँव में शुरू हुआ Swift School का संचालन

श्रीनगर। पौड़ी गढ़वाल जनपद के खिर्सू विकासखंड स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, नौगाँव में गुरुवार, 12 फरवरी को Swift School मॉडल का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस पहल के अंतर्गत विद्यालय को एक समग्र डिजिटल अधिगम संरचना से जोड़ा गया है, जिसमें SwiftPAL लैब की स्थापना की गई है तथा घर पर सीखने की निरंतरता के लिए SwiftChat ऐप के माध्यम से शैक्षणिक सहयोग की व्यवस्था की गई है।

यह पहल उत्तराखण्ड सरकार के सहयोग से ConveGenius Foundation की साझेदारी में साकार हो रही है। राज्य में सीखने के परिणामों को सुदृढ़ करने और विद्यालय स्तर पर शिक्षण-पद्धति को सशक्त बनाने के उद्देश्य से SwiftSchool मॉडल को अपनाया गया है।

SwiftPAL लैब विद्यालय परिसर में स्थापित एक संरचित डिजिटल अधिगम प्रयोगशाला है, जिसके माध्यम से विद्यार्थियों को उनके सीखने के स्तर के अनुरूप व्यक्तिगत शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाएगा। इससे कक्षा शिक्षण को अतिरिक्त मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों की अवधारणात्मक स्पष्टता और नियमित अभ्यास को प्रोत्साहन मिलेगा।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड सरकार के शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि SwiftSchool मॉडल के लागू होने से विद्यालय में शिक्षण की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने बताया कि यह पहल शिक्षकों, अभिभावकों और समुदाय की सहभागिता से आगे बढ़ाई जाएगी तथा विद्यार्थियों की प्रगति का नियमित आकलन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला अधिकारी स्वाति भदौरिया तथा जिला शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) अंशुल बिष्ट ने इस अवसर पर विद्यालय द्वारा SwiftSchool मॉडल को अपनाने को सराहनीय कदम बताया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम : बेहड़
Next: कानून व्यवस्था ध्वस्त, पेपर लीक और महंगाई से त्रस्त है जनता : हरक

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.