Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम : बेहड़
  • ऊधम सिंह नगर

गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम : बेहड़

RNS INDIA NEWS 12/02/2026
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ ने गुरुवार को पंतनगर की झा कॉलोनी में आयोजित नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए पंतनगर क्षेत्र और विश्वविद्यालय में व्यापक भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और समाज से गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा सबसे प्रभावी माध्यम है। विधायक बेहड़ ने कहा कि पंतनगर के विकास के लिए उन्होंने लगातार संघर्ष किया है और जनहित के किसी भी मुद्दे को अनदेखा नहीं होने दिया। पूर्व में बनी सड़कों का पुनर्निर्माण कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने आरोप लगाया कि पंतनगर विश्वविद्यालय में वर्षों से कार्यरत संविदा कर्मचारियों को अब तक स्थायी नियुक्ति नहीं मिली है। साथ ही पंतनगर इंटर कॉलेज को सरकारी किए जाने की मांग भी अधिकारियों की उदासीनता के कारण लंबित पड़ी है। वरिष्ठ अधिकारियों की अनदेखी से गरीबों और मजदूरों के कार्य नहीं हो पा रहे हैं। बेहड़ ने बताया कि विधायक निधि से नौ शौचालयों का निर्माण, लगभग 70 सोलर लाइटों की स्थापना, शहीद चौक का निर्माण और बस्तियों में कई सड़कों का निर्माण कराया गया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कर्मचारियों की मांगें शीघ्र पूरी नहीं की गईं तो व्यापक आंदोलन शुरू किया जाएगा। सभा के दौरान विधायक ने एनसीसी के प्रतिभाशाली छात्र असलम अंसारी, लक्ष्मी पासवान और अब्दुल को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शॉल ओढ़ाकर और मेडल पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में जुबैर खान, अहमद अंसारी, मुबारक अंसारी, हसन खान, मनोहर वाल्मीकि, विनोद पाल, महफूज, हरिओम सिंह चौहान और सुनील सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तारा बाबा महाराज की यात्रा का संतों ने किया स्वागत
Next: स्विफ़्ट स्कूल में छात्रों को मिलेगा सीखने का बेहतर अवसर: डॉ धन सिंह रावत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

अभद्रता के आरोप पर जसपुर विधायक धमके कोतवाली

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

जसपुर में 20 हजार की रिश्वत लेते जेई को विजिलेंस ने दबोचा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.