Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्विफ्ट डिजायर कार से 42 किलो गांजा बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार
  • अल्मोड़ा

स्विफ्ट डिजायर कार से 42 किलो गांजा बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। एसओजी और भतरौजखान थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्विफ्ट डिजायर कार से 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। बरामद गांजे की कीमत 10.62 लाख रुपये आंकी गई है। एसएसपी अल्मोड़ा ने इस सफलता पर पुलिस टीम को 5,000 रुपये का नगद इनाम देकर पुरस्कृत किया। एसएसपी के निर्देशों पर भतरौजखान पुलिस और एसओजी टीम ने शनिवार शाम को जैनल के पास नौला गांव सड़क पर चेकिंग अभियान चलाया, इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार संख्या यूके 04आर-5051 को रोका। इस दौरान कार चालक मौके का फायदा उठाकर चाबी लेकर फरार हो गया। कार की तलाशी में उसमें सवार रोहित कुमार और जीवन आर्या के पास से 42.515 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ थाना भतरौजखान में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20/60 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस ने कार को भी सीज कर दिया। फरार आरोपी भूपेश कुमार उर्फ बॉबी आबकारी अधिनियम की तारीख पर भिकियासैंण कोर्ट आया था और लौटते समय अपने साथियों के साथ सराईखेत इलाके से गांजा लेकर जा रहा था। गिरफ्तार जीवन आर्या पहले भी नशा तस्करी में लिप्त पाया गया है और उस पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई हो चुकी है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। यहाँ पुलिस टीम में एसआई सुशील कुमार, एएसआई करतार सिंह, एचसी योगेश कुमार, अवधेश कुमार, कांस्टेबल प्रीतम सिंह, परवेज खान शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
Next: दो निर्दलीय सभासदों को नेता प्रतिपक्ष ने दिलाई कांग्रेस की सदस्यता

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, स्वामी को सौंपा
  • विश्व वृद्ध दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • मानिला महाविद्यालय गेट से लिंक मार्ग निर्माण का शुभारंभ, ग्रामीणों की वर्षों पुरानी मांग पूरी
  • रेलाकोट रोड स्थित जंगल में लगी आग पर फायर सर्विस ने पाया काबू
  • नीट-यूजी पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, 21 जून को दो केंद्रों पर होगी परीक्षा
  • बड़े भाई की हत्या के आरोप में छोटा भाई गिरफ्तार, बड़े भाई की डांट से था नाराज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.