Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 02/02/2025
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)।  किशोरी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को लिखापढ़ी के बाद कोर्ट में पेश कर दिया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। किशोरी को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। लंढौरा चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि एक आरोपी लंबे समय से उसकी 17 वर्षीय पुत्री का पीछा कर रहा था। आरोपी किशोरी के साथ छेड़छाड़ कर उसे परेशान कर रहा था। किशोरी ने इस बाबत अपने परिजनों को भी जानकारी दी थी। परिजनों ने आरोपी व उसके परिजनों को समझने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसने 30 जनवरी को किशोरी को बहला फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया था। परिजनों को जानकारी होने पर उनके द्वारा किशोरी की अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई थी, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद किशोरी के पिता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी व किशोरी की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने रविवार को आरोपी को मंगलौर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से किशोरी को भी बरामद कर लिया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: खिलाड़ी प्राची को बनाया नगर पंचायत का ब्रांड एम्बेसडर
Next: स्विफ्ट डिजायर कार से 42 किलो गांजा बरामद; दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.