Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरी; दो की मौत, एक गंभीर घायल
  • अल्मोड़ा

स्विफ्ट कार गहरी खाई में गिरी; दो की मौत, एक गंभीर घायल

RNS INDIA NEWS 08/06/2025
rns featured image new

अल्मोड़ा। रविवार सुबह लमगड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चौकी जैंती के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ग्राम बक्सवाड़ से जवाहरनेड़ी की ओर आ रही एक स्विफ्ट कार संख्या डीएल 2सीएएन 2385 अनियंत्रित होकर जवाहरनेड़ी के निकट लगभग 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसा सुबह करीब 9:30 बजे हुआ। सूचना मिलते ही लमगड़ा थाना पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। खाई में गिरे वाहन से घायलों को निकाला गया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि, घटनास्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्ति ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल को थाने की सरकारी गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे में मौके पर जान गंवाने वाले की पहचान 37 वर्षीय पान सिंह बिष्ट के रूप में हुई है, जो ग्राम बक्सवाड़ निवासी थे। वहीं, अस्पताल में उपचार के दौरान जान गंवाने वाला दूसरा व्यक्ति 57 वर्षीय मेहरबान सिंह करायत था, जो ग्राम सुरचौरा के रहने वाले थे। गंभीर रूप से घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय राहुल राय के रूप में हुई है, जो ग्राम बक्सवाड़ का ही निवासी है। मृतकों के शवों का पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। रेस्क्यू कार्य में थानाध्यक्ष लमगड़ा राहुल राठी, चौकी इंचार्ज मोरनोला मनोज कुमार, चौकी इंचार्ज जैंती दिनेश परिहार, हेड कांस्टेबल नरेंद्र यादव, संजय कुमार तथा कांस्टेबल विनोद कुमार, बिशन सिंह और दीवान सिंह बोरा शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सतपुली में पोकलेन चालक ने की युवक की हत्या
Next: ढाबे में गैस सिलेंडर लीक, फायर सर्विस की त्वरित कार्रवाई से टला बड़ा हादसा

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 16.06.11_11zon
  • अल्मोड़ा

बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.