Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिव स्वास्थ्य ने की राज्य सरकार की कोविड सम्बंधी व्यवस्थाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस
  • देहरादून

सचिव स्वास्थ्य ने की राज्य सरकार की कोविड सम्बंधी व्यवस्थाओं पर प्रेस कॉन्फ्रेंस

RNS INDIA NEWS 07/05/2021
rns featured image new

कोविड-19 सैंपलिंग लगातार जारी है, प्रदेश में 40 लाख के करीब हुई सैंपलिंग
17 लाख लोगों को वैक्सीनेशन की पहली डोज लगी, जबकि 5 लाख लोगों को दूसरी डोज़ भी लग चुकी
18 से 45 वर्ष के बीच के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन हेतु पहले ही 100 करोड़ का बजट जारी किया गया

देहरादून। उत्तराखंड में कोविड सम्बंधी राज्य सरकार की व्यवस्थाओं के बारे में सचिव स्वास्थ्य अमित नेगी ने मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि प्रदेश में कोविड-19 को लेकर लगातार सैंपलिंग की जा रही है। अब तक प्रदेश में 40 लाख के करीब सैंपलिंग की जा चुकी है, प्रदेश में कुल दो लाख के कऱीब कोविड मरीज़ हैं जिनमें से डेढ़ लाख मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, बीते 24 घंटे में लगभग 4500 के करीब मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे हैं यह संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सचिव अमित नेगी ने बताया कि प्रदेश में टेस्टिंग रेट प्रति मिलियन और राज्यों की तुलना में अधिक है। पूरे प्रदेश में 17 लाख लोगों को वैक्सीनेशन की पहली डोज लग चुकी है, जबकि पाँच लाख प्रदेशवासियों को दूसरी डोज़ भी लग चुकी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में वर्चुअल ओपीडी और ई-संजीवनी पोर्टल लगातार दूरस्थ इलाकों तक अपनी सेवा दे रहा है, शुरुआती दौर में रोज़ाना करीब 200 मरीजों को ईसंजीवनी के जरिए निशुल्क परामर्श दिया जा रहा था जबकि वर्तमान में एक हजार से अधिक प्रदेशवासियों को घर बैठे निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है।
सचिव अमित नेगी ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा होम आइसोलेशन के लिए सचिव दिलीप जावलकर को तैनात किया गया है इसके अलावा सचिव सौजन्या को कोविड किट वितरण के लिए जिम्मेदारी दी गई है। सचिव स्वास्थ्य ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 18 से 45 वर्ष के बीच के युवाओं के लिए वैक्सीनेशन हेतु पहले ही 100 करोड़ का बजट जारी किया गया है। उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश में 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए वैक्सीन पहुंच जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि 45 से अधिक उम्र के लोगों के लिए प्रदेश में व्यापक स्तर पर वैक्सीनेशन का कार्य चल रहा है। भारत सरकार ने राज्य सरकार के लिए 60 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की अतिरिक्त आपूर्ति हेतु अनुमति प्रदान कर दी है जिसके बाद अब प्रदेश में 183 मेट्रिक टन ऑक्सीजन की सप्लाई मिलती रहेगी। नरेंद्र नगर में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो गया है, जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा और चमोली में अगले कुछ दिनों में ऑक्सीजन प्लांट शुरू हो जाएंगे। इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा अन्य जिलों में ऑक्सीजन प्लांट की डिमांड भेजी गई है जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। सचिव अमित नेगी ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में 40 अतिरिक्त ऑक्सीजन बेड स्थापित किए गए हैं साथ ही कोरोनेशन अस्पताल में भी बेड की संख्या बढ़ाई गई है। बीते 1 सप्ताह में राज्य सरकार द्वारा 500 सिलेंडर विभिन्न प्रयासों से लाए गए हैं जबकि कुछ दिनों में 500 और सिलेंडर मिलने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि सीएसआर के माध्यम से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की व्यवस्था की जा रही है। सभी प्राइवेट अस्पतालों को रेमिडिसिविर इंजेक्शन और ऑक्सीजन के ऑडिट के लिए निर्देश दिए गए हैं, इसके अलावा अस्पतालों के बेड एलोकेशन और ओवरचार्जिंग को लेकर भी सख्त हिदायत सरकार की तरफ से दी गई है। प्राइवेट अस्पतालों को यह भी निर्देशित किया गया है कि मरीज को बेहतर इलाज के साथ ही पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की जाए। दवाओं की कालाबाजारी को लेकर आईजी अमित सिन्हा ने जानकारी देते हुए बताया कि उधम सिंह नगर जिले में दो मुकदमे दर्ज किए गए हैं जिनमें एक ओवर चार्जिंग को लेकर है और दूसरे मामला ऑक्सीमीटर को महंगे दाम में बेचने संबंधित है। इसके अलावा देहरादून में भी बिना बिल के ऑक्सीमीटर बेचने के मामले में कारवाई की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पत्रकार हर्षवर्धन पांडे को पितृ शोक, पत्रकारों जनप्रतिनिधियों ने जताया शोक
Next: वरिष्ठ पत्रकार राजेंद्र जोशी के निधन पर किया शोक व्यक्त

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.