Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने में टेलिमेडिसिन लाभकारी: मीनू
  • देहरादून

स्वास्थ्य सुविधाएं विकसित करने में टेलिमेडिसिन लाभकारी: मीनू

RNS INDIA NEWS 10/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में टेलीमेडिसिन सोसायटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में शनिवार को उत्तराखंड स्टेट चैप्टर का शुभारंभ हुआ। वक्ताओं ने टेलीमेडिसिन और टेलीएजुकेशन को स्वास्थ्य सुविधाओं को विकसित करने के लिए बेहद लाभकारी तकनीक बताया। शनिवार को एम्स ऋषिकेश में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ टेलीमेडिसिन सोसाइटी ऑफ इंडिया की अध्यक्ष व एम्स की कार्यकारी निदेशक प्रोफेसर डॉ. मीनू सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि टेलीमेडिसिन पर आधारित इस मेडिकल सुविधा से शीघ्र ही देश के अन्य मेडिकल और नर्सिंग कॉलेजों को भी जोड़ा जाएगा। उत्तराखंड और हिमाचल जैसे विषम भौगोलिक स्थिति वाले पहाड़ी राज्यों के लिए टेलीमेडिसिन की इस तकनीक से दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया जा सकता है। हेल्थ केयर और बेहतर शिक्षा के लिए तकनीक आधारित इस सुविधा का व्यापक प्रसार करने के लिए विभिन्न स्तर पर योजना तैयार की जा रही है। टेलीएजुकेशन सुविधा के उपयोग से सुदूर क्षेत्र के डॉक्टरों की स्किल्स भी विकसित की जा सकेगी। वर्तमान में कोटद्वार स्थित बेस अस्पताल और मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री प्रशासनिक अकादमी एम्स ऋषिकेश की टेलीमेडिसिन सुविधा से सीधे जुड़े हैं और शीघ्र ही इस सुविधा से राज्य के अन्य मेडिकल कॉलेजों को भी जोड़ा जाएगा। टीएसआई के सचिव डॉ. मूर्ति रमेला ने देशभर की स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने के लिए तकनीक आधारित टेलीमेडिसिन सुविधा के बारे में बताया। मौके पर टीएसआई की उपाध्यक्ष प्रो. शालिनी राजाराम, डीन एकेडमिक प्रो. जया चतुर्वेदी, डॉ. राजन अरोड़ा, टीएसआई उत्तराखंड स्टेट चैप्टर के सचिव डॉ. अंकुर मित्तल, चिकित्सा अधीक्षक प्रो. संजीव कुमार मित्तल, अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अंशुमन दरबारी, डॉ. अरूप कुमार मंडल, कॉलेज ऑॅफ नर्सिंग की प्रिन्सिपल डॉ. स्मृति अरोड़ा, पीपीएस विनीत कुमार आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क हादसे में किसान की मौत
Next: मारपीट में दस-दस हजार के अर्थदंड से दंडित किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में नाबालिग चला रहे हैं अवैध खनन के ट्रैक्टर

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.