Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • स्वास्थ्य अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया
  • पौड़ी

स्वास्थ्य अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया

RNS INDIA NEWS 23/09/2023
rns featured image new

कोटद्वार। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को बेस अस्पताल में प्रमुख अधीक्षक कक्ष में डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने नगर क्षेत्र के अंतर्गत गलियों में नियमित फागिंग नहीं करने पर नगर आयुक्त व आशा कार्यकत्रियों द्वारा डोर-डोर सर्वे में दिए गए घरों की संख्या और बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों में अंतर के चलते मुख्य चिकित्सा अधिकारी व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी का स्पष्टीकरण तलब किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि डेंगू रोकथाम संबंधी कार्रवाई में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी द्वारा बरती जाने वाली लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर क्षेत्र कोटद्वार में डेंगू पर काबू पाने के लिए आठ जोनल मजिस्ट्रेट की तैनात किए गए हैं। जिलाधिकारी ने नामित जोनल मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए कि वे अपने-अपने क्षेत्र अंतर्गत सेनेटरी इंस्पेक्टर और आशा कार्यकत्रियों के कार्यों पर नजर बनाए रखें। कहा कि लापरवाही बरतने वाले कार्मिक का नाम उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें, ताकि उनके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा सके। जिलाधिकारी ने बैठक में उपस्थित आशा सुपरवाइजर के माध्यम से नगर क्षेत्र में कार्य कर रही आशा कार्यकत्रियों की क्षेत्र में उपस्थित और सक्रियता के संबंध में फोन कॉल द्वारा फीडबैक लिया। आशा कार्यकत्रियों को डोर टू डोर सर्वे हेतु सौंप गए घरों की संख्या और बैठक में प्रस्तुत आंकड़ों में विरोधाभास पर स्वास्थ्य विभाग व नगर निगम को संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए तीन दिन के अंदर सही रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने नगर निगम अधिकारियों को नगर क्षेत्र अंतर्गत वार्ड-3, किशनपुर, लकड़ी पड़ाव, शिबू नगर वार्ड-8 और विशेष रूप से रेलवे स्टेशन के आसपास नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लार्वा स्प्रे का छिड़काव करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में उप जिलाधिकारी सोहन सिंह, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुमित बर्मन, डॉ दिनेश कुमार और डॉ सुनील शर्मा सहित अन्य जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भीमावाला के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
Next: श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाया गया महानिर्वांण पर्व

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार के हमले में युवक घायल, शोर मचाने पर भागा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण

RNS INDIA NEWS 17/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.