Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भीमावाला के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया
  • देहरादून

भीमावाला के ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया

RNS INDIA NEWS 23/09/2023
rns featured image new

विकासनगर। भीमावाला में लगाए जा रहे हॉट मिक्स प्लांट के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। शनिवार को ग्रामीणों ने हॉट मिक्स प्लांट भीमावाला में प्लांट पर प्रदर्शन किया और खनन विभाग एवं तहसील प्रशासन विकासनगर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि तमाम विरोध के बावजूद भी प्लांट को लगाया जा रहा है। तहसील प्रशासन विकास नगर एवं खनन विभाग सोया हुआ है। ग्रामीणों ने कहा कि हॉट मिक्स प्लांट लगने से पर्यावरण को क्षति पहुंचने के साथ ही क्षेत्र का वातावरण भी दूषित होगा। ग्रामीणों ने प्लांट संचालकों पर मारपीट करने का भी आरोप लगाया। कहा कि प्लांट को तत्काल हटवाया जाए। वरना लामबंद होकर उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान एडवोकेट गुरुमेल सिंह राठौड़ ने कहा कि विकासनगर क्षेत्र ग्रीन बेल्ट के अंतर्गत आता है। यहां पर हॉट मिक्स प्लांट लगाया ही नहीं जा सकता। कहा कि हॉट मिक्स प्लांट भीमावाला के पास हरा भरा क्षेत्र है। कहा जिस स्थान पर प्लांट लगाया जा रहा है वहां पर विद्यालय और घनी आबादी है। ऐसे में बस्ती के बीच हॉट मिक्स प्लांट से बहुत ज्यादा काला धुआं निकलता है, जिससे फसल और ग्रामीणों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ेगा। कहा यदि शासन और प्रशासन के द्वारा प्लांट को नहीं रुकवाया गया तो पूरा गांव भीमावाला वाला दूषित हो जाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन के द्वारा प्लांट को बंद नहीं किया गया तो ग्रामीण जिलाधिकारी देहरादून के कार्यालय का घेराव करेंगे। यदि फिर भी प्लांट के कार्य को नहीं रुकवा जाता है तो मुख्यमंत्री आवास का घेराव भी जाएगा। भीमावाला के ग्रामीणों ने कहा कि अवैध रूप से लगाए जा रहे प्लांट के बाहर शांतिपूर्ण तरीके से अपना प्रदर्शन कर रहे थे। ग्रामीणों ने प्लांट के संचालकों पर ग्रामीणों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया है। प्रदर्शन करने वालों में विपिन पंवार, नितिन पंवार, पुष्पा देवी, पूनम, राधा, गुलशन, नौरती, सीता, सुषमा, किरण, राकेश देवी, तेग सिंह, गुलफाम मोहम्मद, मोनू कुमार, दिनेश, बिशम्बर, मनीष, पुरुसोत्तम, विनोद, तरुण, बबलू, तरुण, बबली, सुखराम, अमर कुमार, सीमा, सुमित, विक्रम, तासीन, मोहित, वकील, नन्नू आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गड़प्पू नाले में नहाने के दौरान डूबने से किशोरी की मौत
Next: स्वास्थ्य अधिकारियों का स्पष्टीकरण तलब किया

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
  • बहुचर्चित सुखवंत आत्महत्या मामले में मुख्य गवाह को दी धमकी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.