Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सुरंगों के अंदर लाइटें लगाई जाएंगी ताकि बनी रहे सुरक्षा
  • हिमाचल प्रदेश

सुरंगों के अंदर लाइटें लगाई जाएंगी ताकि बनी रहे सुरक्षा

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

कालका।  शिमला-कालका हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर हादसों पर अंकुश लगाने के लिए सुरंगों के अंदर लाइटें लगाई जाएंगी । पुलों पर सुरक्षा केबिन बनाए जाएंगे, ताकि ट्रेन आने पर हादसों से बचा जा सके। रेलवे डीएसपी पदम ठाकुर की अध्यक्षता में मंगलवार को राजकीय रेलवे पुलिस, रेलवे सुरक्षा बल और रेलवे अधिकारियों की संयुक्त बैठक में रेलवे सुरक्षा के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में हादसों पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम उठाने पर सहमति बनी।

इसमें सड़क के नजदीक ट्रैक पर आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर सुरंगों में लाइटें, ट्रैक किनारे और सड़क के नजदीक ट्रैक पर सूचना बोर्ड के साथ फेंसिंग लगाने पर सहमति बनी। अभी तक सूचना बोर्ड सुरंगों के ऊपर लगाए हैं, अब पुलों और टनल के बाहर सूचना बोर्ड लगाने की योजना है। ट्रैक पर आने-जाने वाले लोगों और यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी अभियान चलेगा। रेलवे एडीएन रामपाल सिंह, स्टेशन सुपरिंटेंडेंट जोगिंद्र सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक अमर सिंह ठाकुर, रेलवे सुरक्षा प्रभारी सुनील यादव और राजकीय रेलवे शिमला थाना प्रभारी राज कुमार आदि मौजूद रहे।

19 स्टेशनों के बीच 862 पुल और 919 मोड़

हेरिटेज कालका-शिमला 96.57 किलोमीटर रेलवे ट्रैक के बीच 19 स्टेशन आते हैं। इनमें कालका, टकसाल, गुम्मन, कोटी, जाबली, सनवारा, धर्मपुर, कुमारहट्टी, सोलन, सोलन ब्रूरी, सलोगड़ा, कंडाघाट, कनोह, कैथलीघाट, शोघी, तारादेवी, जतोग, समरहिल, शिमला शामिल हैं। ट्रैक में कुल 102 सुरंगें हैं, 862 पुल, 919 मोड़ (70 फीसदी ट्रैक मोड़ पर) हैं। सबसे बड़ी बड़ोग सुरंग 1.1 किलोमीटर और सबसे बड़ा पुल धर्मपुर में 70 मीटर है।

रेलवे स्टेशन को उड़ाने की महज अफवाह

बीते दिनों आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के नाम से रेलवे स्टेशन और मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी को महज अफवाह बताया गया है। बैठक में रेलवे सुरक्षा को लेकर गहनता से चर्चा हुई। इसमें रेलवे सुरक्षा बल, पुलिस और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ट्रैक पर संदिग्ध सामान पर नजर रखें। ट्रैक पर घूम रहे संदिग्धों की सूचना तुरंत रेलवे पुलिस को दे। उधर, रेलवे पुलिस का दावा है कि रेलवे की सुरक्षा के लिए यातायात जवान मुस्तैदी से डटे हैं। एचएचएमडी डिटेक्टर से सामान की चेकिंग की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार
Next: चौथी कक्षा में 78, पांचवीं में 81 फीसदी विद्यार्थी पहुंचे स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.