Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार
  • शिमला
  • हिमाचल प्रदेश

पेशी के लिए लाया कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

 शिमला। बालूगंज थाना क्षेत्र से हत्या मामले का विचाराधीन कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गया। आरोपी की पहचान डाडी राम उर्फ सागर (37) पुत्र टिलू चंद नेपाल निवासी के तौर पर हुई है। वह बुधवार सुबह 11 बजे चक्कर कोर्ट में पेश करने ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भाग गया। देर रात तक आरोपी का सुराग नहीं लगा है। शिमला पुलिस की अलग-अलग टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।

फरार विचाराधीन कैदी ने 30 जुलाई, 2020 को उपमंडल ठियोग में सास से अप्राकृतिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी अस्पताल में मौत हो गई थी। हत्यारोपी एक साल से कंडा जेल में अंडर ट्रायल पर बंदी था। बुधवार सुबह उसे अदालत में पेश करने के लिए चक्कर कोर्ट लाया जा रहा था। इस बीच, तवी मोड़ के पास बस से उतरे सिपाहियों की मौजूदगी में सड़क से जंगल की तरफ छलांग लगाकर भाग गया।

बुधवार को दिन भर पुलिस टीमें उसे ढूंढती रहीं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने क्षेत्र के प्रधानों के अलावा आम जनता से भी हत्या आरोपी को ढूंढने में मदद की अपील की है। डीएसपी हेडक्वार्टर कमल किशोर वर्मा ने बताया कि शहर की नाकाबंदी कर कैदी को पकड़ने के लिए टीमें लगी हैं। आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी और ड्रोन की मदद भी ली जा रही है। शिमला के लिए आने और यहां से जाने वाली ट्रेनों को भी चेक किया जा रहा है। संबंधित थानों के अलावा जिलों की पुलिस को भी सूचित कर दिया है।

हत्यारोपी की दोनों बाजू पर बना है टैटू

फरार हत्यारोपी डाडी राम का कद 5 फुट 3 इंच है। सिर पर नीले रंग की टोपी पहनी है। सफेद काला धारीधार हुड और गहरा नीले रंग का लोअर पहना है। नीले कपड़े के जूते जिनका तला सफेद है। पहचान के निशान दोनों हाथों पर टैटू बने हैं। बाएं हाथ में कट का निशान है। दाहनी बाजू पर अंग्रेजी में डाडी चंद लिखा है। माथे पर नाक से ऊपर पुरानी चोट का निशान है। बालूगंज पुलिस के 0177-2830193, 88947-28013 नंबरों पर इसकी सूचना दे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: केजरीवाल सरकार का प्रदूषण के नाम पर करोड़ों का घोटाला : भाजपा
Next: सुरंगों के अंदर लाइटें लगाई जाएंगी ताकि बनी रहे सुरक्षा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

अमरूद तोड़ने पर बच्ची से बेरहमी, पूर्व सैनिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 06/04/2026 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

दवा नियंत्रण टीम की बड़ी कार्रवाई, अचानक मारा छापा, नकली दवा रैकेट का किया भंडाफोड़

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0
rns featured image new
  • हिमाचल प्रदेश

13 वर्षीय भतीजी से दरिंदगी करने वाले चाचा को कोर्ट की कड़ी सजा

RNS INDIA NEWS 06/07/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.