Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • सुरंग के भीतर श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के जरिए हुआ सम्पर्क
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड

सुरंग के भीतर श्रमिकों से एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के जरिए हुआ सम्पर्क

RNS INDIA NEWS 21/11/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी टलन हादसे में 10वें दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। टनल में फंसे लोगों ने मंगलवार सुबह राहत की सांस ली जब रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे लोगों ने उनके साथ बातचीत हुई। दोनों ओर की तरफ से बात होने पर टनल में फंसे लोगों का हौसला भी बढ़ा। फंसे लोगों ने उम्मीद जताई कि जल्द ही उन्हें रेस्क्यू कर सकुशल बाहर निकाल लिया जाएगा।  उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग के भीतर श्रमिकों से मंगलवार तड़के एंडोस्कोपिक फ्लेक्सी कैमरे के जरिए सम्पर्क हुआ। छह इंच के पाइप को मलबे के पार पहुंचा कर इसमें कैमरा डाल श्रमिकों से सम्पर्क हो सका। इसी पाइप के जरिए श्रमिकों तक खाना भी पहुंचाया गया। सुरंग हादसे के दसवें दिन मंगलवार तड़के तीन बजकर 51 मिनट पर बड़ी सफलता मिली।
सोमवार देर रात छह इंच का पाइप मलबे को पार कर पहुंचा दिया गया था। इसके बाद मंगलवार तड़के फ्लेक्सी कैमरा सुरंग के दूसरे हिस्से मलबे के पार पहुंचाया गया। कैमरे में सभी श्रमिकों को देख राहत की सांस ली गई। बाकायदा सभी की विडियो के जरिए गिनती की गई। एक एक श्रमिक का नाम लेकर तस्दीक की गई।  बाहर से कैमरे के जरिए जो भी दिशा निर्देश दिए गए, उन्हें श्रमिक मानते नजर आए। इससे साफ हो गया कि टनल के भीतर फंसे श्रमिकों को बाहर से जो कुछ भी कहा जा रहा है, वो उन्हें पूरा सुनाई दे रहा है। कैमरे के जरिए सुरंग के भीतर की स्थिति को एक्सपर्ट ने देखा। सुरंग के भीतर मलबे के ढेर की दूसरी ओर की स्थिति को भी परखा गया। मलबे की हाइट, भीतर टनल में दर्ज प्वाइंट का भी ब्यौरा भी एक्सपर्ट ने जुटाया। श्रमिकों को भरोसा दिलाया कि अब बेहद कम समय के भीतर ही उन्हें टनल के भीतर से बाहर निकाल लिया जाएगा। छह इंच के पाइप से ही श्रमिकों के लिए खाना भी पहुंचाया जा रहा है। पहले दिन छोटी बोतलों में भरकर खिचड़ी पहुंचाई गई। इस नए डेवलपमेंट से श्रमिकों में हौसला बंधा। अब जल्द श्रमिकों के बाहर आने की उम्मीद बढ़ गई है। सचिव आपदा रंजीत सिन्हा ने बताया कि श्रमिकों का पूरा ख्याल रखा जा रहा है। उनके खाने का पूरा इंतजाम रखा जा रहा है।

बोतलों में भरकर पाइप से भेजी खिचड़ी:
उत्तरकाशी में सुरंग के अंदर फंसे मजदूरों को नौ दिन बाद पका भोजन नसीब हुआ। सोमवार को सुरंग में आर पार किए गए छह इंच के नए पाइप के जरिये मजदूरों को प्लास्टिक की 24 बोतलों में भरकर खिचड़ी भेजी गई। फंसे मजदूर नौ दिन से चने और सूखे मेवे खाकर तंग आ गए थे और पका हुआ खाना भेजने का आग्रह कर रहे थे।  बता दें सिलक्यारा सुरंग में मलबा आने से फंसे 41 मजदूरों को पानी की लाइन के लिए लगी चार इंच की पाइप से सूखे मेवे भेजे जा रहे थे। इसमें चने, काजू, किशमिश, बादाम शामिल थे। पानी और ऑक्सीजन भी इसकी पाइप से सप्लाई किए जा रहे थे। इस पाइप की चौड़ाई कम होने से अंदर फंसे 41 लोगों के लिए पका हुआ खाना पहुंचा पाना मुश्किल हो रहा था।
ऐसे में एस्केप टनल बनने तक मजदूरों के लिए लाइफ सपोर्ट बढ़ाने को एक और छह इंच का पाइप सोमवार शाम को मलबे के आरपार किया गया। इस पाइप से पहली बार मजदूरों के लिए पका खाना पहुंचाया गया। डॉक्टरों की सलाह पर श्रमिकों को अभी हल्का पका खाना ही दिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 09 दिसंबर को लोक अदालत का आयोजन
Next: 30 नवंबर तक सड़कों को गड्ढ़ा मुक्त न बनाने वाले अफसरों पर करें सख्त कार्रवाई: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.